Sonkatch Election Result 2023: कांग्रेस प्रत्याशी सज्जन सिंह वर्मा की हार, डॉ. राजेश सोनकर ने जीता चुनाव

MP Assembly Election 2023 के लिए मतगणना संपन्न हो चुकी है, जहां देवास जिले की सोनकच्छ विधानसभा में मतगणना पूरी हो चुकी है। एमपी की प्रमुख हॉट सीट में शामिल जिले की सोनकच्छ विधानसभा में मतगणना का काम पूरा हो चुका है। यहां से बीजेपी प्रत्याशी डॉ. राजेश सोनकर ने कांग्रेस प्रत्याशी सज्जन सिंह वर्मा को चुनाव हराया है.

मतगणना शुरू होते ही सबसे पहले डाक मत पत्रों की गिनती की गई, जहां इसके बाद EVM खोली गई। सोनकच्छ विधानसभा से कांग्रेस ने सज्जन सिंह वर्मा को चुनाव मैदान में उतारा था. वहीं BJP से डॉ. राजेश सोनकर चुनाव मैदान थे। सोनकच्छ विधानसभा को कांग्रेस का गढ़ माना जाता था. यही कारण था की सोनकच्छ विधानसभा पर सभी की नजरें टिकी हुई थी. लेकिन अबकी बार यहां से बीजेपी ने जीत हासिल कर नया रिकॉर्ड कायम किया है.

Indore

मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी प्रचंड बहुमत मिला है, इसे देखते हुए BJP नेता और कार्यकर्ताओं में खुशी के लहर दौड़ पड़ी है। इस जीत श्रेय लाडली बहनों को दिया जा रहा है। BJP को रुझानों में मिले प्रचंड बहुमत के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान पत्नी साधना सिंह के साथ BJP कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे, जहां उन्होंने लाडली बहनाओं को जीत का श्रेय देते हुए प्रणाम किया है। इस दौरान पत्नी साधना सिंह लाडली बहनों के गले लगकर खुशी मनाती नजर आई।

ये भी पढ़े- Vidhan Sabha Chunav Result LIVE: CM शिवराज सिंह चौहान बुधनी में आगे चल रहे हैं

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+