MP में कलयुगी बेटे की करतूत, बाप को जिंदा जलाया, मां ने बचाई अपनी जान

बुरहानपुर, 12 जुलाई: मध्यप्रदेश में इन दिनों लगातार अलग-अलग तरह के घटनाक्रम सामने आ रहे हैं, जहां बुरहानपुर से एक ऐसा घटनाक्रम निकलकर के सामने आया, जिसने सभी को हिला कर रख दिया, यहां एक कलयुगी बेटे ने अपने मां बाप को जिंदा जलाने की कोशिश की, जहां मां ने तो भाग कर अपनी जान बचाई, लेकिन पिता भागने में नाकाम रहे, जिसके चलते उनकी दर्दनाक मौत हो गई। यह मामला बुरहानपुर जिले के कालेर गांव का बताया जा रहा है, जहां देर रात करीब 2 बजे आरोपी बेटे ने खेत में बनी झोपड़ी पर केरोसिन डाल झोपड़ी को आग के हवाले कर दिया। वहीं इस पूरे घटनाक्रम के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

indore

गांजे की लत ने उजाड़ा परिवार

परिजनों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मां बाप, बेटे को लगी गांजे की लत से बेहद परेशान थे, जहां बार-बार मां बाप, बेटे को यह लत छोड़ने के लिए कहते थे। लेकिन बावजूद इसके बेटे ने शराब और गांजे की लत नहीं छोड़ी, जिसके बाद माता पिता, बेटे से अलग रहकर खेत में अपना गुजारा कर रहे थे, लेकिन अचानक आरोपी बेटे ने झोपड़ी में आग लगा दी, जिससे आरोपी के पिता की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है

देर रात हुए घटनाक्रम के बाद अल सुबह जब ग्रामीणों को इसकी जानकारी लगी तो ग्रामीण भी घटनास्थल पर जमा हो गए, जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को इस पूरे मामले की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या का केस दर्ज कर लिया है, साथ ही पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है।

पिता के घर ना आने से परेशान था आरोपी

ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी बेटा अपने पिता के खेत में रहने से अक्सर परेशान रहता था, जहां वह अक्सर अपने पिता को घर आने के लिए कहता था। लेकिन बावजूद इसके पिता आरोपी बेटे की बात नहीं मानते थे, संभवत इसी से परेशान होकर आरोपी बेटे ने यह कदम उठाया, जहां उसने गुस्से में आकर झोपड़ी में आग लगा दी, जिससे पिता की मौके पर मौत हो गई, तो वहीं मां ने भागकर अपनी जान बचाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+