MP: सोलर सिटी बनने की तरफ अग्रसर इंदौर, जिम्मेदारों ने विशेषज्ञों के साथ किया मंथन
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सपनों के शहर इंदौर को सोलर सिटी बनाने के उददेश्य से सोलर एनर्जी के विशेषज्ञों व कंसलटेन्ट के साथ सोलर सिटी बनाने पर चर्चा की गई।

प्रदेश के मुखिया सीएम शिवराज सिंह चौहान द्वारा भोपाल में आयोजित ग्रीन बांड समारोह के दौरान इंदौर को सोलर सिटी बनाने के आह्वान एवं दिए गए निर्देश के क्रम में महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि, इंदौर को सोलर सिटी बनाने के उददेश्य से कलेक्टर इलैया राजा, निगम आयुक्त प्रतिभा पाल के साथ सीटी बस ऑफिस में सोलर एनर्जी के विशेषज्ञ, रिसर्चर, कंसलटेंट के साथ बैठक ली गई। बैठक में उर्जा विकास निगम, स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट, टीएनसीपी व विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ व अधिकारीगण उपस्थित थे।
विशेषज्ञों व कंसलटेन्ट के साथ चर्चा
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि, विगत दिवस मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में इंदौर ग्रीन बॉण्ड की लिस्टींग के दौरान कहा था कि, इंदौर हमेशा से लिग से हटकर कार्य करता है, जिस प्रकार से इंदौर ने ग्रीन एनर्जी के तहत सोलर प्लांट लगाने के लिये ग्रीन बांड इश्यु किये है, उसी प्रकार इंदौर को सोलर सीटी बनाने पर भी काम करना चाहिये। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सपनों के इंदौर शहर को सोलर सिटी बनाने के उददेश्य से शहर के सोलर एनर्जी के विशेषज्ञों व कंसलटेन्ट के साथ सोलर सिटी बनाने पर चर्चा की गई।
महापौर ने दिए दिशा-निर्देश
महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा इंदौर को सोलर एनर्जी पर कार्य करने के साथ ही सोलर एनर्जी पर रिसर्च, देशभर में सोलर नीति पर क्यां प्रावधान है, इंदौर इस पर आगे कैसे कार्य करे आदि विषयो पर विशेषज्ञो व कंसलटेंट से चर्चा की गई। इसके साथ ही महापौर भार्गव ने कहा कि, इंदौर के सोलर एनर्जी के कंसेप्ट व आईडिया इंदौर के हर आम आदमी तक पहुंचे इसके लिये व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार करने के साथ ही मार्च के दूसरे सप्ताह में सोलर कॉन्फ्रेंस में विजन डॉक्युमेंट पर कार्य किया जावेगा, ताकि इंदौर को सोलर सिटी बनाने पर कार्य किया जा सके। कुलमिलाकर, देखा जाए तो इंदौर को सोलर सिटी बनाने के उददेश्य से कलेक्टर इलैया राजा, आयुक्त प्रतिभा पाल के साथ सीटी बस आफिस में सोलर एनर्जी के विशेषज्ञ, रिसर्चर, कंसलटेंट के साथ बैठक ली गई।
ये भी पढ़े- MP news: पाकिस्तान की जेल से रिहा हुए राजू की वतन वापसी, ट्रेन से उतरते ही मां के लगा गले












Click it and Unblock the Notifications