अवैध संबंध के शक में हैवानियत, पति ने पत्नी के कंधे पर बैठ पूरे गांव के सामने....

खरगोन, 6 जुलाई: मध्यप्रदेश में इन दिनों महिलाओं के खिलाफ अपराधों की संख्या निरंतर बढ़ती चली जा रही है, जहां लगातार मध्य प्रदेश से अमानवीयता के वीडियो भी सामने आ रहे हैं। इतना ही नहीं प्रदेश के देवास जिले से भी पिछले दिनों एक हैवानियत का वीडियो सामने आया था, जिसके बाद पूरे प्रदेश में हड़कंप मच गया था। वहीं एक बार फिर मध्यप्रदेश के खरगोन जिले से एक ऐसा ही घटनाक्रम निकल कर सामने आया है, जिसने सभी को हिला कर रख दिया।

कुछ इस तरह का है पूरा मामला

कुछ इस तरह का है पूरा मामला

दरअसल, यह पूरा मामला खरगोन से निकलकर सामने आया है, यहां रहने वाली लगभग 40 साल की महिला पति से विवाद के बाद मायके में अपने काका के पास रह रही थी। इसी बात से नाराज होकर पति और उसके परिजनों ने काका के घर धावा बोल दिया, जहां उन्होंने पहले काका की जमकर पिटाई की, तो वहीं उसके बाद महिला के साथ भी मारपीट की घटना को अंजाम दिया।

पति समेत 7 लोग गिरफ्तार

पति समेत 7 लोग गिरफ्तार

मायके में काका के घर रहने की बात से नाराज पति और उसके भाइयों ने पहले तो काका की जमकर पिटाई की, और फिर उसके बाद महिला की पिटाई करते हुए उसके कंधे पर पति को बैठा दिया, फिर पूरे गांव में घुमाया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए, महिला के पति समेत सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया। यह घटना बीते 30 जून की बताई जा रही है।

देवास में भी हुआ था इसी तरह का मामला

देवास में भी हुआ था इसी तरह का मामला

इससे पहले हैवानियत का ठीक इसी तरह का मामला देवास से निकल कर सामने आया था, जहां कुछ लोगों ने महिला के साथ इसी तरह की हैवानियत को अंजाम देते हुए पहले तो महिला की जमकर पिटाई की थी, फिर उसके बाद पति को महिला के कंधों पर बैठा कर उसे जूते की माला पहना कर घुमाया गया था, इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जमकर हंगामा भी हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+