Indore News: इस शॉपिंग कॉम्पलेक्स की दुकानों के लिए टेंडर, कहां लोकेशन और कितना किराया, जानिए
मध्यप्रदेश के इंदौर में संभागायुक्त दीपक सिंह की अध्यक्षता में श्री गोपाल मंदिर शॉपिंग कॉम्पलेक्स स्थित दुकानों के आवंटन, किराया आदि को लेकर बैठक संभागायुक्त कार्यालय में आयोजित की गई।
बैठक में संयुक्त कलेक्टर (माफी अधिकारी) कल्याणी पांडे, संयुक्त आयुक्त सपना लोवंशी एवं स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के पदाधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में संभागायुक्त सिंह ने अधिकारियों से श्री गोपाल मंदिर शॉपिंग कॉम्पलेक्स स्थित दुकानों के आवंटन, किराया राशि जमा करने की कार्यवाही, एग्रीमेंट एवं अन्य बिन्दुओं पर चर्चा कर समीक्षा की। बैठक में संभागायुक्त सिंह ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे गोपाल मंदिर शॉपिंग कॉम्पलेक्स स्थित दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया एवं किराया राशि जमा करने की प्रक्रिया समयावधि में पूर्ण करायें।
बैठक में बताया गया कि, दुकानों के लीज, एग्रीमेंट सम्पादन, किराया राशि जमा करने की अंतिम तारीख 31 मार्च थी, जिसे दुकानदारों के आग्रह पर बढ़ाकर इसे 15 अप्रैल किया गया था। अब तक मात्र 68 दुकानदारों ने ही किराया राशि लीज-एग्रीमेंट के लिए कार्यवाही की थी। नियमानुसार जिन दुकानदारों ने 15 अप्रैल तक निर्धारित राशि/ प्रीमियम राशि/ अमानत राशि/ प्रतिमाह किराया की बकाया राशि का शत्-प्रतिशत भुगतान नहीं किया है, उनका आवंटन स्वमेय निरस्त माना जायेगा।
बैठक में संभागायुक्त सिंह ने संयुक्त कलेक्टर (माफी अधिकारी) कल्याणी पांडे को निर्देश दिए कि जिन 153 दुकानों के आवंटन नहीं हुए हैं, उनके नये टेंडर पुन: 20 अप्रैल को जारी किये जाये। साथ ही स्मार्ट सिटी आयुक्त को यह भी निर्देशित किया गया है कि, गोपाल मंदिर के प्रांगण में पार्किंग व्यवस्था हेतु ओएण्डएम (ऑपरेशन एण्ड मैनेजमेंट) तैयार किया जायेगा। यह भी निर्देशित किया गया कि श्री गोपाल मंदिर में सीसीटीवी कैमरे भी लगाये जायेंगे, जिससे उनका सीधा प्रसारण आईटीएमएस या कमॉड कंट्रोल सिस्टम कार्यालय पर हो सके।
इंदौर को मिली सौगात
मध्यप्रदेश में इंदौर नगर निगम की मेयर-इन-कौंसिल की बैठक निगम मुख्यालय स्थित महापौर परिषद सभागृह में महापौर पुष्यमित्र भार्गव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में आयुक्त शिवम वर्मा सहित महापौर परिषद सदस्य एवं निगम अधिकारीगण उपस्थित रहे।
मेयर-इन-कौंसिल की बैठक में एक हजार करोड़ रुपये से अधिक विकास कार्यों को स्वीकृति मिली, शहर की सीमाओं पर भव्य स्वागत द्वार बनाए जाने का फैसला हुआ। साथ ही चंदन नगर चौराहा से नंदन नगर, कालानी नगर होते हुए एयरपोर्ट रोड तक सीमेंट कांक्रीट लिंक रोड निर्माण की निविदा आमंत्रण की स्वीकृती हुई है।
ये भी पढ़े- Indore News: इंदौर को मिलेगी सड़कों की सौगात, इन कॉलोनियों में बनेंगे सीमेंट कांक्रीट रोड












Click it and Unblock the Notifications