Indore : अतिक्रमण में दुकान हटने से लगा सदमा, नदी में कूदकर मैकेनिक ने दी जान

नगर निगम की ओर से लगातार की जा रही अतिक्रमण कार्रवाई से दुकानदार परेशान नजर आ रहे हैं, तो वहीं इसी कार्रवाई से दुखी होकर मैकेनिक ने अपनी जान दे दी।

indore

Recommended Video

    इंदौर : खजराना क्षेत्र में 100 दुकानों पर एक साथ चला बुलडोजर, दल-बल के साथ पहुंचा निगम

    मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में इन दिनों में प्रवासी भारतीय सम्मेलन को लेकर तैयारियां जोरों शोरों से जारी हैं, जहां इंदौर नगर निगम की ओर से लगातार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई भी की जा रही है। अतिक्रमण हटाने की यही कार्रवाई शहर के नक्षत्र गार्डन इलाके में भी की गई थी, जहां गैरेज चलाने वाले मैकेनिक की दुकान नगर निगम की ओर से हटा दी गई थी। दुकान हट जाने से परेशान मैकेनिक ने शिप्रा नदी में कूदकर अपनी जान दे दी थी। बताया जा रहा है कि, नगर निगम की ओर से दुकान हटा देने के कारण मैकेनिक लगातार परेशान नजर आ रहा था। संभवत, इसी कारण उसने यह कदम उठाया है। वहीं पुलिस अब मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई है

    कुछ ऐसा है पूरा मामला

    पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, बुधवार को मैकेनिक ने शिप्रा नदी में छलांग लगा दी। शिप्रा नदी में कूदने से पहले मैकेनिक ने अपनी पत्नी को फोन कर आत्महत्या की जानकारी दी थी। पत्नी ने युवक को समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं माना और शिप्रा नदी में छलांग लगाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि, मृतक ने शिप्रा नदी के किनारे अपनी बाइक खड़ी की और फिर नदी में छलांग लगाई है। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचा, और को बाहर निकाला बताया जा रहा है कि मृतक नगर निगम की ओर से दुकान हटा देने के चलते परेशान नजर आ रहा था।

    शहर में जारी है अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई

    प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में इन दिनों प्रवासी भारतीय सम्मेलन को लेकर तैयारियों का सिलसिला जारी है, जहां इसी के मद्देनजर प्रवासी भारतीय सम्मेलन से पहले शहर की फुटपाथ पर लगने वाली दुकानों को हटाने की कार्रवाई की जा रही है। नगर निगम की ओर से की जा रही इस कार्रवाई के दौरान पहले दुकानदारों को अल्टीमेटम दिया जा रहा है, और वहीं दुकान नहीं हटाने के बाद नगर निगम की ओर से दुकान हटाने की कार्रवाई को अंजाम दिया जा रहा है। नगर निगम की ओर से लगातार की जा रही कार्रवाई से दुकानदार परेशान नजर आ रहे हैं तो वहीं इसी कार्रवाई से दुखी होकर मैकेनिक ने अपनी जान दे दी। वहीं अब पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। उधर, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

    ये भी पढ़े- MP : ठंड और पाले से किसान करेंगे फसलों की सुरक्षा, एक्सपर्ट्स ने खेतों में जाकर बताई ट्रिक

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+