MP News: शिवराज मंत्रिमंडल विस्तार की सुगबुगाहट, क्या मालवा-निमाड़ से भी कोई बनेगा मंत्री, जानिए?

मध्य प्रदेश में दिनों विधानसभा चुनाव के हलचल तेज है। इस बीच अब शिवराज सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार की सुगबुगाहट रफ्तार पकड़ रही है। संभावना जताई जा रही है कि, जल्द ही सीएम शिवराज सिंह चौहान मंत्रिमंडल का विस्तार कर सकते हैं, जिसमें दो से तीन मंत्रियों को जगह मिलने की संभावना है।

मंत्रिमंडल विस्तार की संभावनाओं के बीच सियासी गलियारों में चल रही चर्चाओं के मुताबिक अबकी बार मालवा-निमाड़ अंचल को मंत्री मिलने की संभावना ना के बराबर जताई जा रही है, जिसके पीछे की अहम वजह मालवा-निमाड़ अंचल से पहले ही अधिकांश विधायकों का मंत्रिमंडल में शामिल होना है।

Indore

मालवा-निमाड़ अंचल की संभावना कम

मालवा-निमाड़ को सियासत का गढ़ माना जाता है। यही कारण है कि, मालवा-निमाड़ अंचल पर बीजेपी का विशेष फोकस भी रहता है। अबकी बार शिवराज मंत्रिमंडल के विस्तार में मालवा निमाड़ अंचल को जगह मिलने की संभावना कम जताई जा रही है, जिसके पीछे की प्रमुख वजह शिवराज मंत्रिमंडल में पहले से ही मालवा निमाड़ अंचल के विधायकों का होना है, तो वहीं मालवा-निमाड़ में विधायकों के बीच प्रतिस्पर्धा भी इसकी प्रमुख वजह है। वहीं अबकी बार शिवराज मंत्रिमंडल में उन अंचलों को तवज्जो दी जा रही है, जहां के विधायकों की मंत्रिमंडल में फिलहाल कम संख्या है, तो वहीं आगामी विधानसभा चुनाव में जिन अंचलों से सियासी फायदा उठाया जा सकता है, उन अंचलों पर भी सरकार का विशेष फोकस है।

इन विधायकों को मिल सकती है जगह

शिवराज सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में फिलहाल जिन विधायकों को जगह मिलने की संभावना जताई जा रही है उनमें प्रमुख तौर पर गौरी शंकर बिसेन, राजेंद्र शुक्ल और राहुल लोधी जैसे नेता शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार की शाम राज्यपाल मंगू भाई पटेल से मुलाकात की है, जिसमें दोनों के बीच मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा भी हुई है। सूत्रों के मुताबिक मंत्रिमंडल विस्तार बुधवार की शाम या गुरुवार की सुबह को ना संभावित है। उधर, मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर राजधानी भोपाल में तैयारी का सिलसिला भी शुरू हो चुका है, जहां संभावना जताई जा रही है कि अब जल्द ही मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है।

ये भी पढ़े- MP में चुनाव से पहले मंत्रिमंडल का हो सकता है विस्तार, जालम सिंह, राजेंद्र शुक्ला और बिसेन के नाम पर चर्चा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+