Omkareshwar में शंकराचार्य प्रतिमा स्थापना की तैयारी, कब तक पूरा होगा काम, जानिए?

ओंकारेश्वर में आदि शंकराचार्य की 108 फीट ऊंची बहुधातु प्रतिमा व पेडेस्टल के निर्माण कार्य के लिए पुनरीक्षित लागत राशि 198.25 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।

indore

आस्था और अध्यात्म की नगरी ओमकारेश्वर में आदि गुरु शंकराचार्य की 108 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की जानी है, जहां इसे लेकर तैयारियों का सिलसिला शुरू हो चुका है। महाकाल लोक के बाद ओमकारेश्वर तीर्थ नगरी को संवारने की तैयारी की जा रही है। साथ ही यहां आदि गुरु शंकराचार्य की बेहद ही आकर्षक और विशाल प्रतिमा स्थापित की जाएगी। ओंकारेश्वर में आदि शंकराचार्य की 108 फीट ऊंची बहुधातु प्रतिमा व पेडेस्टल के निर्माण कार्य के लिए पुनरीक्षित लागत राशि 198.25 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। उधर, प्रशासन के अधिकारी लगातार बैठक लेकर प्रतिमा स्थापना कार्य, और अन्य विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे हैं।

संभागायुक्त ने ली समीक्षा बैठक

संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा ओम्कारेश्वर में झूला पुल की मरम्मत एवं आदि गुरु शंकराचार्य जी की प्रतिमा स्थापना के कार्यों की समीक्षा की है। बैठक में कलेक्टर खंडवा अनूप कुमार सिंह तथा संस्कृति विभाग सहित अन्य सभी संबंधित विभागों के अधिकारी शामिल हुए। संभागायुक्त डॉ. शर्मा ने ओम्कारेश्वर में झूला पुल की मरम्मत और मेंटनेंस के संबंध में स्थायी योजना बनाकर प्रस्ताव सौंपने के निर्देश दिए। आदि गुरु शंकराचार्य की प्रतिमा स्थापना के संबंध में उन्होंने संबंधित निर्माण एजेंसी को पंद्रह-पंद्रह दिनों की सूक्ष्म कार्य योजना बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि प्रतिमा के पादस्थल के नज़दीक बनने वाले कमल दल का स्टोन वर्क का कार्य पूर्ण कर लिया गया है।

ओंकारेश्वर में ली थी दीक्षा

ओमकारेश्वर से आदि गुरु शंकराचार्य का बेहद ही खास जुड़ाव रहा है। यही वह स्थान है, जहां शंकराचार्य ने दीक्षा ली थी। ओम्कारेश्वर को आदि गुरु शंकराचार्य की दीक्षा स्थली के रूप में भी जाना जाता है। यही कारण है कि, यहां सरकार ने विशाल प्रतिमा स्थापित करने का फैसला किया है। इसी के साथ ओमकारेश्वर तीर्थ नगरी को भी संवारा जाएगा। इससे पहले मध्यप्रदेश में महाकाल लोक को संवारा गया है, जिसे देखने अब दूर-दूर से श्रद्धालु उज्जैन पहुंचते हैं।

ये भी पढ़े- Indore में IND vs AUS के बीच क्रिकेट का महामुकाबला, इन रास्तों पर जाने से बचें इंदौरी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+