MP में क्रिकेट का रोमांच, रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में सचिन, लारा और ब्रेट ली संभालेंगे मैदान

इंदौर, 6 सितंबर: खेल की नगरी इंदौर में एक बार फिर क्रिकेट का रंग जमने जा रहा है, जहां रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के दूसरे सीजन की शुरुआत 10 सितंबर से होने जा रही है, जहां 10 सितंबर से 15 सितंबर के बीच टूर्नामेंट के पहले सीजन के मुकाबले कानपुर में खेले जाएंगे, तो वहीं इसके बाद 17 से 19 सितंबर के बीच इंदौर में दूसरे सीजन के मुकाबले खेले जाएंगे। इंदौर के बाद देहरादून में 21 से 25 सितंबर के बीच 6 मुकाबले खेले जाएंगे, तो वहीं इस सीरीज का फाइनल और सेमीफाइनल मुकाबला छत्तीसगढ़ के रायपुर में होगा। वहीं अब इस टूर्नामेंट के लिए मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर तैयार नजर आ रही है।

दिग्गज क्रिकेटर होंगे सीरीज में शामिल

दिग्गज क्रिकेटर होंगे सीरीज में शामिल

रोड सेफ्टी वर्ल्ड क्रिकेट सीरीज में देश के दिग्गज क्रिकेटर शामिल होंगे, जहां इन क्रिकेटरों में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर, युवराज सिंह, मोहम्मद कैफ और ब्रेट ली जैसे नाम शामिल हैं। इंदौर के होलकर स्टेडियम में होने वाले रोड सेफ्टी वर्ल्ड क्रिकेट सीरीज सीजन 2 के सभी मुकाबलों के लिए शहर तैयार नजर आ रहा है, जहां इन मुकाबलों के लिए एमपीसीए और आयोजकों के बीच आधिकारिक अनुबंध हुआ है। वहीं अब इस क्रिकेट सीरीज को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह देखने मिल रहा है।

इस दिन इंदौर आ जाएंगी टीम

इस दिन इंदौर आ जाएंगी टीम

जानकारी के मुताबिक इंदौर में 17, 18 और 19 सितंबर को रोड सेफ्टी वर्ल्ड क्रिकेट सीरीज के सीजन 2 के मुकाबले खेले जाने हैं, जिनके लिए टीम 14 सितंबर तक इंदौर आ सकती है। वहीं टीम इंदौर में 2 दिनों तक अभ्यास कर सकती है। बात की जाए तो भारत का मुकाबला 18 सितंबर को खेला जाएगा, जब भारत और न्यूजीलैंड की टीम आमने-सामने होगी। इस क्रिकेट सीरीज में तमाम दिग्गज क्रिकेटर भाग ले रहे हैं, जहां एक बार फिर इंदौर वासियों को एक रोमांचक क्रिकेट मुकाबला देखने मिल सकता है।

सीरीज में शामिल होंगे क्रिकेट की दुनिया के दिग्गज नाम

सीरीज में शामिल होंगे क्रिकेट की दुनिया के दिग्गज नाम

रोड सेफ्टी वर्ल्ड क्रिकेट सीरीज में दुनिया के दिग्गज क्रिकेटर शामिल होंगे, जहां इन क्रिकेटरों में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर, वेस्टइंडीज के क्रिकेटर ब्रायन लारा, ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेटर ब्रेट ली और भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह, मोहम्मद कैफ, हरभजन सिंह के शामिल होने की उम्मीद है। वहीं देखा जाए तो मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में 4 अक्टूबर को भारत और साउथ अफ्रीका के बीच T20 क्रिकेट का मुकाबला भी होना है, जहां अब क्रिकेट प्रेमियों का रोमांच बढ़ता चला जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+