MP news: अलग-अलग जिलों की 6 महिला जज बर्खास्त, क्या है पूरा मामला, जानिए?
मध्य प्रदेश में अलग-अलग जिलों में पदस्थ 6 महिला जजों को बर्खास्त कर दिया गया है। महिला जजों को विधि और विधाई विभाग ने प्रशासनिक समिति और हाईकोर्ट के अनुशंसा के बाद बर्खास्त किया है।
मध्य प्रदेश से बड़ी खबर निकलकर सामने आई है, जहां एक साथ अलग-अलग जिलों में पदस्थ 6 महिला जजों को बर्खास्त कर दिया गया है। महिला जजों को विधि और विधाई विभाग ने प्रशासनिक समिति और हाईकोर्ट के अनुशंसा के बाद बर्खास्त किया है। साथ उनकी सेवा समाप्ति के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।
जानकारी के मुताबिक बर्खास्त की गई महिला जज प्रोबेशन पीरियड पर थी। महिला जजों की बर्खास्तगी की वजह परिवीक्षा अवधि का निर्वहन संतोषजनक और सफलतापूर्वक नहीं करने का बताया गया है। विधि और विधाई विभाग ने प्रशासनिक समिति और फुल कोर्ट मीटिंग व उच्च न्यायालय के अनुशंसा पर महिला जजों की सेवा समाप्ति का निर्णय लिया है।

इन महिला जजों को किया गया बर्खास्त
मध्य प्रदेश के जिन जिलों में जजों को बर्खास्त करने के कार्रवाई की गई है, उनमें मुख्य रूप से इंदौर, हरदा, मुरैना, रीवा, उमरिया और टीकमगढ़ में पदस्थ महिला जज शामिल हैं। जिन महिला जजों को बर्खास्त किया गया है, उनमें उमरिया में पदस्थ न्यायिक सेवा के सदस्य द्वितीय व्यवहार जज सरिता चौधरी, रीवा में पदस्थ रचना अतुलकर जोशी, टीकमगढ़ में पदस्थ अदिति कुमार शर्मा, मुरैना में पदस्थ सोनाक्षी जोशी, इंदौर में प्रदर्शित प्रिय शर्मा और टिमरनी हरदा में पदस्थ ज्योति बरखड़े की सेवा समाप्त की गई है।
ये भी पढ़े- Indore news: स्वच्छता का सातवां आसमान छुएगा इंदौर, निगम कमिश्नर ने किया सफाई व्यवस्था का निरीक्षण












Click it and Unblock the Notifications