Indore news: BJP महिला मोर्चा ने सामाजिक समरसता अन्नभोज आयोजित किया, दिया बेहद खास संदेश
इंदौर में Bjp महिला मोर्चा की ओर से सभी मंडलों में सामाजिक समरसता भोज कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसके तहत सभी वर्ग की महिलाओं ने एक साथ भोजन बनाया, और एक साथ बैठकर भोजन किया।

Recommended Video

MP में मिशन 2023 जैसे-जैसे पास आता चला जा रहा है, वैसे-वैसे BJP की तैयारी भी तेज होती चली जा रही है। यही कारण है कि, सियासत के गढ़ इंदौर में लगातार बीजेपी की ओर से संगठन को मजबूती देने के लिए अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। साथ ही इन कार्यक्रमों के जरिए संगठन की ओर से जनता तक सरकार द्वारा किए गए जनहितैषी कार्यों को पहुंचाने का काम भी जारी है। इस बीच महिला मोर्चा की ओर से सभी मंडलों में सामाजिक समरसता भोज कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसके तहत सभी वर्ग की महिलाओं ने एक साथ भोजन बनाया, और एक साथ बैठकर भोजन किया।
सेवा समरसता सप्ताह मनाया जा रहा
भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने बताया कि, भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा नगर के सभी मंडलों में सामाजिक समरसता अन्न सहभोज आयोजित किया गया, जिसमें महिला मोर्चा की पदाधिकारी और कार्यकर्ता बहनों ने अनुसूचित जाति समाज की बहनों के साथ सहभोज किया। रणदिवे ने आगे बताया की भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस 6 अप्रैल से 14 अप्रैल डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती तक प्रदेश भर में पार्टी द्वारा सेवा समरसता सप्ताह मनाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी, महिला मोर्चा ने 10 अप्रैल को नगर के सभी मंडल केन्द्रो में सामाजिक समरसता अन्न सहभोज आयोजित किया।
सरकार की योजनाओं से अवगत कराया
बीजेपी नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे बताया कि, मोर्चा की बहनों ने अनुसूचित जाति वर्ग की बहनों के साथ मिलकर पहले भोजन बनवाया, उसके पश्चात सभी ने मिलकर एक साथ भोजन किया, और उन्हें केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं से अवगत कराया। भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे भी इस अवसर पर वार्ड क्र.44 के बूथ क्र.58 एवं वार्ड क्र.10 के बूथ क्र.01 में आयोजित समरसता भोज में सम्मिलित हुए एवं सभी के साथ भोजन ग्रहण किया। इस अवसर पर सभी मंडलों में आयोजित समरसता सहभोज में नगर महिला मोर्चा पदाधिकारी, पार्टी के जनप्रतिनिधी, पदाधिकारी सहित कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।
ये भी पढ़े- MP Assembly Election 2023: मिशन मालवा-निमाड़ पर BJP के दिग्गज, जीत का खास प्लान तैयार












Click it and Unblock the Notifications