MP में रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज का रोमांच, इंदौर आए सचिन, युवी और ब्रेट ली

इंदौर, 15 सितंबर : खेलों की नगरी कहे जाने वाले शहर इंदौर में अब जल्द ही क्रिकेट का रोमांच नजर आने वाला है, जहां रोड सेफ्टी वर्ल्ड लीग के लिए दिग्गज क्रिकेटर इंदौर आ चुके हैं, जिनमें मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर, युवराज सिंह, शेन वॉटसन, ब्रेन लारा, ब्रेट ली और तिलकरत्ने दिलशान समेत तमाम क्रिकेटर शामिल हैं। यह क्रिकेटर इंदौर आकर एयरपोर्ट से होटल के लिए रवाना हुए, जहां आने वाली तारीख 17 से 19 सितंबर तक यह क्रिकेटर इंदौर के होल्कर स्टेडियम में रोड सेफ्टी वर्ल्ड लीग के तहत क्रिकेट खेलेंगे। इस दौरान दिग्गज क्रिकेटरों की टीम का आपस में मुकाबला होगा। वहीं इस मुकाबले को देखने के लिए इंदौर के क्रिकेट प्रेमी बेहद ही उत्सुक नजर आ रहे हैं।

ऐसा है रोमांचक मुकाबलों का शेड्यूल

ऐसा है रोमांचक मुकाबलों का शेड्यूल

खेल की नगरी इंदौर में एक बार फिर क्रिकेट का रंग जमने जा रहा है, जहां रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के दूसरे सीजन की शुरुआत 10 सितंबर से होने जा रही है, 10 सितंबर से 15 सितंबर के बीच टूर्नामेंट के पहले सीजन के मुकाबले कानपुर में खेले जा रहे हैं, तो वहीं इसके बाद 17 से 19 सितंबर के बीच इंदौर में दूसरे सीजन के मुकाबले खेले जाएंगे। इंदौर के बाद देहरादून में 21 से 25 सितंबर के बीच 6 मुकाबले खेले जाएंगे, तो वहीं इस सीरीज का फाइनल और सेमीफाइनल मुकाबला छत्तीसगढ़ के रायपुर में होगा। वहीं अब इस टूर्नामेंट के लिए मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर तैयार नजर आ रही है।

सीरीज में शामिल होंगे क्रिकेट की दुनिया के दिग्गज नाम

सीरीज में शामिल होंगे क्रिकेट की दुनिया के दिग्गज नाम

रोड सेफ्टी वर्ल्ड क्रिकेट सीरीज में दुनिया के दिग्गज क्रिकेटर शामिल होंगे, जहां इन क्रिकेटरों में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर, वेस्टइंडीज के क्रिकेटर ब्रायन लारा, ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेटर ब्रेट ली और भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह, हरभजन सिंह शामिल होंगे, साथ ही इस क्रिकेट सीरीज में शामिल होने के लिए दिग्गज क्रिकेटर इंदौर पहुंच चुके हैं। वहीं देखा जाए तो मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में 4 अक्टूबर को भारत और साउथ अफ्रीका के बीच T20 क्रिकेट का मुकाबला भी होना है, जहां अब क्रिकेट प्रेमियों का रोमांच बढ़ता चला जा रहा है।

इस दिन होगा भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला

इस दिन होगा भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला

बात की जाए तो भारत का मुकाबला 18 सितंबर को खेला जाएगा, जब भारत और न्यूजीलैंड की टीम आमने-सामने होगी। इस क्रिकेट सीरीज में तमाम दिग्गज क्रिकेटर भाग ले रहे हैं, जहां एक बार फिर इंदौर वासियों को एक रोमांचक क्रिकेट मुकाबला देखने मिल सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+