MP के बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी, इस शहर में लगने जा रहा रोजगार मेला

बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए प्रदेश में लगातार सराहनीय पहल की जा रही है, जहां अलग-अलग तरह के रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है, जिला रोजगार कार्यालय इंदौर द्वारा जिले में एक दिवसीय लघु रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। रोजगार मेले के माध्यम से विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों में बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिलेगा। रोजगार मेले का आयोजन 25 नवंबर 2022 को प्रात: 10.30 बजे से दोपहर 3 बजे तक जिला रोजगार कार्यालय परिसर, पोलोग्राउण्ड इंदौर में किया जा रहा है।

indore

विभिन्न पदों पर भर्ती की जायेगी

उप संचालक रोजगार पी.एस. मण्डलोई ने बताया कि, इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की कई प्रतिष्ठित कम्पनियां जैसे- पटेल मोटर्स, डी.टी. इण्डकस्ट्री ज वन पाईन्ट वन, अग्रवाल स्टो‍र्स, औसवाल कम्यूिटर, एस.आई.एस. आदि कम्पनियों में लगभग 300 से अधिक विभिन्न पदों पर भर्ती की जायेगी। कंपनियों द्वारा सेल्स एक्जीक्यूटिव, टेक्नीशियन, टेलीकॉलर, टीम लीडर, टीम लीडर, सुरक्षा गार्ड आदि के पदों हेतु आकर्षक वेतन पर रोजगार प्रदान करने हेतु कम्पनियों के प्रतिनिधि आवेदकों के साक्षात्कार लेकर प्रारम्भिक रूप से चयनित करेंगे। मेले में 18 से 45 वर्ष के आवेदक जो की 8वीं से लेकर स्नातकोत्तर/एमबीए किसी भी विषय में पास आवेदक एवं तकनीकी योग्यता के आवेदक भी उक्त पदों हेतु लघु रोजगार मेले में भाग लेकर योग्यता अनुसार रोजगार प्राप्त कर सकते हैं। रोजगार मेले में सम्मिलित होने वाले आवेदक अपनी समस्त शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्रों के साथ बायोडाटा की प्रतियां एवं अन्य प्रमाण पत्र जैसे- आधार कार्ड आदि के प्रमाण-पत्रों की फोटो प्रतियां भी आवश्यक रूप से साथ लायें।

रोजगार को लेकर सराहनीय पहल

बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए प्रदेश में लगातार सराहनीय पहल की जा रही है, जहां अलग-अलग तरह के रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है, तो वहीं बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाने के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में लगातार युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में निरंतर रोजगार मेले का आयोजन किया जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+