मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को पसंद आई इंदौर की सफाई, तारीफ में कह दी ये बड़ी बात

इंदौर, 21 सितंबर : प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में हाल ही में रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के तहत क्रिकेट का रोमांच खेल प्रेमियों को देखने मिला, जहां इस सीरीज में शामिल होने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर समेत तमाम क्रिकेट के खिलाड़ी इंदौर पहुंचे थे। वहीं सचिन तेंदुलकर ने मीडिया से बातचीत में इंदौर की जमकर सराहना की है, जहां उन्होंने कहा है कि, इंदौर देश के सबसे साफ शहर में शुमार है, इसलिए यहां आकर सुकून मिलता है। मैं जहां भी जाता हूं, इंदौर की स्वच्छता का जिक्र करता हूं। वहीं अब रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के मुकाबले संपन्न होने के बाद सचिन तेंदुलकर समेत तमाम क्रिकेटर देहरादून पहुंच चुके हैं।

इंदौर आकर ताजा हो गई बचपन की याद

इंदौर आकर ताजा हो गई बचपन की याद

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने मीडिया से बातचीत करते हुए ना सिर्फ इंदौर की स्वच्छता के लिए सराहना की, बल्कि उन्होंने होलकर स्टेडियम की तारीफ करते हुए कहा कि, यहां भारत एक भी मैच नहीं हारा है। इंदौर आकर बचपन की यादें ताजा हो गई। पहली बार 16 साल की उम्र में भारतीय टीम के कैंप में शामिल होने के लिए इंदौर आया था। बता दें कि, रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में शामिल होने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर इंदौर आए थे, जहां उन्होंने क्रिकेट मैच में हिस्सा भी लिया था।

पिच क्यूरेटर से लिया था अनमोल तोहफा

पिच क्यूरेटर से लिया था अनमोल तोहफा

होलकर स्टेडियम में चल रहे मुकाबलों के दौरान मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर भी शामिल हुए। वहीं अभ्यास के दौरान पिच क्यूरेटर समंदर सिंह चौहान जब ऑटोग्राफ के लिए वह बॉल लेकर सचिन तेंदुलकर के पास पहुंचे, जिस पर उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ ग्वालियर में 200 रनों की पारी खेली थी। वहीं इस बॉल को देखते ही सचिन तेंदुलकर ने पिच क्यूरेटर समंदर सिंह चौहान से इस बॉल को अपने पास रखने का निवेदन कर डाला। इस निवेदन को स्वीकार करते हुए पिच क्यूरेटर समंदर सिंह चौहान ने यह बॉल सचिन तेंदुलकर को दे दी।

सचिन ने जीता फैंस का दिल

सचिन ने जीता फैंस का दिल

रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के तहत होलकर स्टेडियम में होने वाला भारत और न्यूजीलैंड का मैच भले ही रद्द हो गया हो, लेकिन बावजूद इसके मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और युवराज सिंह समेत पूरी टीम ने मैदान में घूम कर दर्शकों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान फैंस काफी खुश नजर आए, जहां उन्होंने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को देखते ही सचिन, सचिन की आवाज बुलंद कर दी, जिससे पूरा होलकर स्टेडियम इस आवाज से गूंजता नजर आया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+