Indore News: इन मुख्य मार्गों को मिलेगी सड़क की सौगात, तेज होगा स्मार्ट सिटी को निखारने का काम
मध्यप्रदेश के इंदौर शहर की मास्टर प्लान की अपूर्ण/अप्रारंभ 8 सड़कों का निर्माण और अन्य विकास कार्य शीघ्र प्रारंभ होंगे। इन सड़कों का निर्माण और विकास कार्य स्मार्ट सिटी के माध्यम से कराया जायेगा। यह जानकारी यहां कलेक्टर आशीष सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुयी स्मार्ट सिटी की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक में दी गई।
बैठक में नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा, स्मार्ट सिटी के सीईओ दिव्यांक सिंह, नयन पारीख, डॉ. तृप्ति जैन सहित अन्य सदस्य तथा संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

बैठक में कलेक्टर आशीष सिंह ने कहा कि, शहर हित में मास्टर प्लान की अपूर्ण/अप्रारंभ 8 सड़कों का निर्माण अत्यंत जरूरी है। इसको देखते हुए इनका निर्माण शीघ्र ही स्मार्ट सिटी के माध्यम से कराया जायेगा। बताया गया कि इन सड़कों में एमआर-5 रोड़ इंदौर वायर फैक्ट्री से बड़ा बांगड़दा तक, एमआर-5 रोड इंदौर वायर फैक्ट्री से सुपर कॉरिडोर तक स्टार्म वाटर लाईन डालने का कार्य, नेमावर रोड-पालदा तिराहा से आरई-2 आईएसबीटी होते हुए बायपास तक मास्टर प्लान सड़क का विकास कार्य, एमआर-9 रोबोट चौराहा से बायपास एवं अनूप टॉकीज के पास सड़क विकास कार्य, धार रोड चंदन नगर चौराहे से एयरपोर्ट रोड तक सड़क विकास कार्य, एमआर-3 पिपल्यापाला रीजनल पार्क से बायपास तक सड़क का विकास कार्य, नायता मुण्डला से एमआर-10 तक आरई-2 का शेष भाग (इंदौर विकास प्राधिकरण एवं नगर निगम द्वारा) किये जा रहे कार्य को छोड़कर तथा एमआर-6 रिंग रोड से महू नाका रोड तक सड़क का विकास कार्य शामिल है।
बैठक में निर्देश दिये गये कि, इन सड़कों का निर्माण जल्द ही प्रारंभ किया जाये। सड़कों में आने वाली बाधाओं को भी चिन्हित कर इनके निराकरण की समुचित व्यवस्था भी कर ली जाये। बैठक में स्मार्ट सिटी के अन्य प्रगतिरत कार्यों की भी समीक्षा की गई।
कॉलोनियों की विकास अनुमति के लिए ऑनलाइन व्यवस्था
इंदौर जिले में नयी कॉलोनियों को विकसि त करने की अनुमति और कॉलोनाईजर के लायसेंस के लिए अब किसी भी कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने होंगे। इधर-उधर भी नहीं भटकना होगा। कॉलोनियों की विकास अनुमति और कॉलोनाईजर के लायसेंस के लिए आवेदन लेने और अनुमति जारी करने और लायसेंस देने के लिए कलेक्टर आशीष सिंह की पहल पर नवाचार के तहत ऑनलाइन व्यवस्था शुरू की गई है। इसके तहत कॉलोनाईजर रजिस्ट्रेशन एवं ऑनलाइन परमिशन सिस्टम(क्रॉप्स) इंदौर नाम से पोर्टल तैयार किया गया है।
ये भी पढ़े- Indore News: निशानेबाजी चैम्पियनशिप में CM मोहन यादव, इस बंदूक को देख चौंके












Click it and Unblock the Notifications