खंडवा में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर ट्राली पलटने से एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, कई घायल
खंडवा, 4 जून: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के पास खंडवा में देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई, तो वहीं कई लोग घायल हो गए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, जहां शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, तो वहीं घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. दर्दनाक सड़क हादसा इतना भीषण था कि, जिसने भी देखा वह सहम गया. दरअसल, ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर एक ही परिवार के कई लोग मन्नत के लिए मंदिर जा रहे थे, तभी अचानक ट्रैक्टर ट्राली पलट गई. एक्सीडेंट में मरने और घायल होने वाले सभी लोग एक ही परिवार से जुड़े हैं.

ट्रैक्टर ट्राली में 30 से ज्यादा लोग सवार थे
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर ट्राली में एक ही परिवार से जुड़े लगभग 30 से ज्यादा लोग सवार थे. सभी लोग मन्नत के लिए देवस्थान जा रहे थे, तभी अचानक ट्रैक्टर ट्राली पलटने से भीषण हादसा हो गया, जिसमें 5 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई, तो वहीं कई लोग घायल हो गए.
कई घायलों की हालत गंभीर
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा बेहद दर्दनाक था, जहां ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने की आवाज दूर तक सुनाई दी. मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तुरंत हादसे की सूचना पुलिस को दी. वहीं इसके बाद ग्रामीणों ने अपने स्तर पर राहत और बचाव कार्य शुरू किया, जिसके चलते कई लोगों को बचाया गया. वही इस हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया.












Click it and Unblock the Notifications