Indore में हादसा, असुंलित होकर भैरव घाट पर पलटी श्रद्धालुओं से भरी आयशर, कई घायल

नर्मदा जयंती के अवसर पर ओंकारेश्वर दर्शन के लिए जा रहा श्रद्धालुओं से भरा आयशर वाहन असंतुलित होकर भैरव घाट पर पलट गया.

indore

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं, जहा एक बार फिर नर्मदा जयंती के अवसर पर ओंकारेश्वर दर्शन के लिए जा रहा श्रद्धालुओं से भरा आयशर वाहन असंतुलित होकर भैरव घाट पर पलट गया, जिसमें एक श्रद्धालु की मौत हो गई तो वहीं लगभग 14 लोग घायल हो गए. हादसे की सूचना मिलते हुए एंबुलेंस और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची जहां से सभी घायलों को एंबुलेंस की सहायता से उपचार के लिए इंदौर के एम.वाय अस्पताल रेफर किया गया. यहां सभी घायलों का इलाज जारी है. घायलों का हाल जानने अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे.

कुछ इस तरह हुआ हादसा

दरअसल, ये पूरा मामला ओमकारेश्वर और भैरव घाट के बीच का बताया जा रहा है, जहां आयशर में 33 लोग सवार थे, और आयशर वाहन तेज गति से जा रहा था तभी अचानक असंतुलित होकर पलटी खा गया, जिसमें एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 14 अन्य लोग घायल हो गए हैं. हादसे की सूचना लगते ही मौके पर प्रशासन की टीम पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पतालों में रेफर किया। एसडीएम अजय देव शर्मा ने बताया कि, सिमरोल थाने के अंतर्गत आयशर वाहन पलट जाने से 15 लोगों के घायल होने की सूचना मिली थी, जहां तत्काल स्वास्थ्य विभाग एवं पुलिस मौके पर पहुंची, और कलेक्टर को हादसे की जानकारी दी गई.

कलेक्टर ने निर्देश दिए

इस दौरान कलेक्टर इलैया राजा टी भी हादसे की सूचना मिलते ही घायलों का हाल जानने अस्पताल पहुंचे, और डॉक्टर से इलाज के संबंध में जानकारी ली, और घायलों के इलाज के समुचित इलाज के निर्देश दिए. साथ ही आरटीओ और संबंधित क्षेत्रीय एसडीओ को भी निर्देश दिया कि, विगत कुछ समय पहले भी दुर्घटनाएं हुई थी. बार-बार इस तरह दुर्घटना क्यों हो रही हैं, इसकी जांच करने के कलेक्टर ने निर्देश दिए, ताकि दुर्घटना दोबारा ना हो। कुलमिलाकर, देखा जाए तो प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं, जहा एक बार फिर नर्मदा जयंती के अवसर पर ओंकारेश्वर दर्शन के लिए जा रहा श्रद्धालुओं से भरा आयशर वाहन असंतुलित होकर भैरव घाट पर पलट गया, जिसमें एक श्रद्धालु की मौत हो गई तो वहीं लगभग 14 लोग घायल हो गए.

ये भी पढ़े- Indore : अपनी ही पार्टी के नेता का पुतला जलाना पड़ा महंगा, इन कांग्रेस नेताओं को मिला नोटिस

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+