Indore : अपनी ही पार्टी के नेता का पुतला जलाना पड़ा महंगा, इन कांग्रेस नेताओं को मिला नोटिस
कांग्रेस के कुछ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कार्यालय के बाहर नारेबाजी करते हुए पुतला जलाया था, जिसके बाद नारेबाजी करने और पुतला दहन करने वाले नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ पार्टी ने कड़ा रुख दिखाते हुए नोटिस जारी किया है

Recommended Video

सियासत के गढ़ इंदौर में इन दिनों कांग्रेसी के खेमे में सब कुछ ठीक-ठाक चलता नजर नहीं आ रहा, जिसके पीछे का कारण शहर कांग्रेस अध्यक्ष किसे बनाया जाए, इसे लेकर लगातार चल रही उठापटक को मारा जा रहा है, पिछले दिनों शहर कांग्रेस अध्यक्ष का बदलाव करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अरविंद बागड़ी को नई जिम्मेदारी सौंपते हुए शहर अध्यक्ष नियुक्त किया था, जिसके कुछ ही घंटों बाद प्रदेश प्रभारी जेपी अग्रवाल ने उनकी नियुक्ति पर रोक लगा दी थी। साथ ही कांग्रेस के कुछ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कार्यालय के बाहर नारेबाजी करते हुए पुतला जलाया था, जिसके बाद नारेबाजी करने और पुतला दहन करने वाले नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ पार्टी ने कड़ा रुख दिखाते हुए नोटिस जारी किया है, जिसमें कांग्रेस नेताओं को नोटिस जारी करते हुए जवाब मांगा गया है।
अरविंद बागड़ी को बनाया गया था अध्यक्ष
रविवार देर शाम को हुई नियुक्ति में अरविंद बागड़ी को इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। अरविंद बागड़ी को विनय बाकलीवाल की जगह शहर अध्यक्ष बनाया गया था। वहीं शहर अध्यक्ष बनने के बाद सोमवार शाम इंदौर आए अरविंद बागड़ी अपने छावनी स्थित घर गए थे, जहां कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया था, लेकिन उससे कुछ ही समय बाद कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी जेपी अग्रवाल की ओर से आदेश जारी कर दिया गया, जिसमें अगले आदेश तक इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष की नियुक्ति पर रोक लगा दी गई है।
संगठन प्रभारी को सौंपा प्रभार
सियासत के गढ़ कहे जाने वाले शहर इंदौर में शहर कांग्रेस का अध्यक्ष कौन बनेगा इसे लेकर फिलहाल असमंजस की स्थिति नजर आ रही है, लेकिन तब तक के लिए कांग्रेस ने इंदौर की जिम्मेदारी जिला प्रभारी महेंद्र जोशी को सौंप दी है, यानी जब तक इंदौर के शहर अध्यक्ष का फैसला नहीं होता, तब तक संगठन के सभी कामकाज प्रभारी महेंद्र जोशी ही देखेंगे।दरअसल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से इंदौर शहर कांग्रेस के नए अध्यक्ष के रूप में अरविंद बागड़ी को नियुक्त किया गया था, लेकिन बागड़ी की नियुक्ति के कुछ ही समय बाद प्रदेश प्रभारी जेपी अग्रवाल ने अध्यक्ष पद की नियुक्ति को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया, जहां इसके बाद अब प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी को जिला स्तर पर दिए गए संगठनात्मक कार्यक्रमों के संपूर्ण संचालन के लिए जिला प्रभारी महेंद्र जोशी को अधिकृत किया है, जहां इसके लिए आदेश भी जारी कर दिया गया है।
ये भी पढ़े- Weather update : मालवा निमाड़ में छाया कोहरा, जानिए किस जिले में कैसे हैं हाल?












Click it and Unblock the Notifications