MP: कॉलेज छात्रों से भरी ऑटो को ट्रक ने मारी टक्कर, 3 की मौत, कई घायल
बुरहानपुर, 23 अगस्त: मध्यप्रदेश में इन दिनों सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे, जहां उज्जैन में हुए सड़क हादसे में कई स्कूली छात्रों ने अपनी जान गंवा दी, तो वहीं अब बुरहानपुर में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जहां इच्छापुर हाईवे पर ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी। ऑटो में कॉलेज के छात्र-छात्राएं सवार थे। यही कारण रहा कि, इस हादसे में दो छात्राओं समेत ड्राइवर की मौके पर मौत हो गई, तो वहीं कहीं छात्र-छात्राएं घायल हो गए। घायल छात्र-छात्राओं को इलाज के लिए अस्पताल रैफर किया गया है, तो वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया।

कुछ इस तरह हुआ दर्दनाक सड़क हादसा
इंदौर इच्छापुर हाईवे पर हुए इस दर्दनाक सड़क हादसे को जिसने भी देखा वह दंग रह गया, जहां जोरदार आवाज आने के बाद लोग जब घटनास्थल पर पहुंचे तो ऑटो क्षति ग्रस्त अवस्था में पड़ी हुई थी। साथ ही ऑटो में सवार छात्राएं घायल अवस्था में नजर आ रही थी। ऑटो में सवार दो छात्राओं और ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई, तो वहीं कई छात्र इस हादसे में घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल भिजवाया गया।
हादसे के बाद ट्रक चालक हुआ फरार
यह हादसा इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर सुबह लगभग 10 बजे के आसपास हुआ, जहां छात्राओं से भरी ऑटो को सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, इतना ही नहीं इन छात्राओं के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे, जहां सभी ने छात्राओं को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। इस हादसे में लगभग 10 से ज्यादा छात्राएं घायल बताई जा रही हैं, जिनमें से तीन की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है।
कॉलेज जा रही थी छात्राएं
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि, ऑटो में सवार छात्राएं कॉलेज की तरफ जा रही थी, तो वहीं जिस ट्रक ने टक्कर मारी उसमें मजदूर सवार थे। यह हादसा इतना जबर्दस्त था कि, इसकी आवाज दूर तक सुनाई दी। वहीं हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई, जहां लोगों ने जैसे-तैसे कर घायल छात्राओं को ऑटो से निकालकर अस्पताल रवाना किया, तो वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। वहीं पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है, जहां पुलिस ट्रक चालक को तलाश कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications