अलर्ट! बंगाल की खाड़ी में बना सिस्टम, MP में जमकर बरसेंगे बादल

इंदौर, 20 अगस्त: मध्यप्रदेश में एक बार फिर भारी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर सिस्टम मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश कराएगा। बंगाल की खाड़ी में बने इस लो प्रेशर सिस्टम का सबसे ज्यादा असर मालवा निमाड़ इलाके में देखने मिलेगा, जहां इस हिस्से के इंदौर, खरगोन, बड़वानी, खंडवा, अलीराजपुर और झाबुआ जैसे जिलों में झमाझम बारिश का सिलसिला एक बार फिर शुरू होगा।

झमाझम बारिश का अलर्ट

झमाझम बारिश का अलर्ट

पिछले दिनों हुई झमाझम बारिश के चलते नदी नाले उफान पर नजर आ रहे हैं, जहां नदियों के उफान पर आ जाने के चलते कई रास्ते बंद कर दिए गए थे, अब इन रास्तों को खोल दिया गया है। उधर, एक बार फिर मौसम वैज्ञानिकों की ओर से जाहिर की गई झमाझम बारिश की संभावनाओं के चलते प्रदेश भर में अलर्ट जारी किया गया है। देखा जाए तो मालवा निमाड़ अंचल के सभी जिलों में सामान्य से ज्यादा बारिश हो चुकी है, जहां अभी भी बारिश का आंकड़ा बढ़ता चला जा रहा है।

आने वाले 24 घंटों में भारी बारिश

आने वाले 24 घंटों में भारी बारिश

आने वाले दिनों में अंचल के कई जिलों में भारी बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। आने वाले 24 घंटों में मालवा निमाड़ अंचल के धार, इंदौर, खरगोन, अलीराजपुर, बड़वानी और झाबुआ जिले में भारी बारिश हो सकती है, जहां बारिश को लेकर तैयार हुआ सिस्टम इन जिलों में झमाझम बारिश करा सकता है। फिलहाल, अंचल के कई संभागों में देर रात से भारी बारिश का सिलसिला जारी है, जहां लगातार हो रही बारिश के चलते जलजमाव की स्थिति नजर आने लगी है।

जलाशयों का बढ़ा जलस्तर

जलाशयों का बढ़ा जलस्तर

पिछले दिनों प्रदेश में हुई झमाझम बारिश के चलते जलाशयों का जलस्तर भी बढ़ चुका है। इतना ही नहीं कई डैम में जलस्तर अधिक बढ़ने के कारण उनके गेट तक खोलने पड़े थे। साथ ही प्रदेश के सभी तालाबों और नदियों में भी उफान की स्थिति देखने मिली थी। अब तक बारिश के रिकॉर्ड पर एक नजर डालें तो मालवा निमाड़ अंचल के सभी जिलों में झमाझम बारिश होने के चलते बारिश का रिकॉर्ड बड़ा हुआ नजर आ रहा है, जहां आने वाले दिनों में भी अच्छी बारिश की उम्मीद जताई जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+