बेरोजगारों के लिए खुशखबरी, आयुष विभाग में निकलने जा रही बंपर भर्ती!

इंदौर, 21 मई: प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से बेरोजगारों के लिए खुशखबरी निकल कर सामने आई है, जहां आयुष विभाग में सेवाओं के विस्तार के लिये विभाग में रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया तेजी से की जा रही है. विभाग में करीब 691 पदों पर मेडिकल ऑफिसर की नियुक्ति के लिए म.प्र. लोक सेवा आयोग से विज्ञापन जारी किया जा चुका है. विभाग की ओर से जल्द ही नियुक्ति की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी. आयुष विभाग में 362 हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर में सीएचओ की भर्ती की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है. साथ ही आयुष विभाग में नये 200 हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर में सीएचओ के 200 पदों के लिये भी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. विज्ञापन जारी किया जा चुका है.

indore

व्याख्याता पद के लिए प्रस्ताव लोक सेवा आयोग को भेजा गया

शासकीय आयुर्वेद चिकित्सा महाविद्यालयों में भी रिक्त 98 व्याख्याता पद की पूर्ति के लिये प्रस्ताव राज्य लोक सेवा आयोग को भेजा गया है. इसी प्रकार आयुष संस्थाओं में रिक्त पैरा-मेडिकल एवं अन्य श्रेणी के 700 पदों पर नियुक्ति का प्रस्ताव भी पी.ई.बी. को भेजा जा चुका है.

प्रदेश में लगातार जारी नई भर्तियों का दौर

अलग-अलग विभागों में लगातार नई भर्तियों का सिलसिला जारी है, जहां इन भर्तियों के तहत बेरोजगार युवाओं को रोजगार मुहैया कराया जा रहा है. इससे पहले भी चिकित्सा विभाग के साथ ही आयुष विभाग के विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली गई थी, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार दिया गया था.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+