Indore: कैसे प्रकट हुए रणजीत हनुमान, दर्शन के लिए प्रभातफेरी में उमड़ा लाखों भक्तों का सैलाब
मध्यप्रदेश के इंदौर में रणजीत अष्टमी का पर्व भक्तिभाव के साथ मनाया गया, जहां शहर के प्राचीनतम भगवान रणजीत हनुमान मंदिर से प्रभातफेरी निकाली गई, जो शहर के विभिन्न मार्गो से होती हुई पुनः मंदिर परिसर में पहुंची। भगवान रणजीत हनुमान की प्रभात फेरी में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान की एक झलक पाने के लिए दूर-दूर से पहुंचे थे।
भगवान रणजीत हनुमान मंदिर से सुबह लगभग 5 बजे निकली प्रभात फेरी विभिन्न मार्गों से होती हुई पुनः मंदिर परिसर पहुंची। मंदिर परिसर से सुबह 5 बजे भगवान की पूजा आराधना के बाद प्रभात फेरी निकाली गई। साथ ही प्रभात फेरी के स्वागत सत्कार के लिए सैकड़ों मंच लगाए गए थे, जिनसे भगवान पर पुष्प वर्षा की जा रही थी, तो वहीं श्रद्धालुओं को तरह-तरह के प्रसाद भी वितरित किए जा रहे थे। इसी के साथ मनमोहक आतिशबाजी ने सभी का मन मोह लिया।

भगवान रणजीत हनुमान की प्रभात फेरी हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बेहद खास रही, जहां प्रभात फेरी में लगभग 5 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन प्राप्त किए हैं। लाखों श्रद्धालुओं के प्रभात फेरी में पहुंचने पर प्रभात फेरी का मार्ग पूरी तरह से श्रद्धालुओं से भरा हुआ नजर आ रहा था, जहां हर तरफ भगवा पताका लहरा रही थी। भगवान रणजीत हनुमान मंदिर से निकली प्रभात फेरी विभिन्न मार्गों से होती हुई पुनः मंदिर परिसर पहुंची थी।
जानकारी के मुताबिक, प्राचीन रणजीत हनुमान मंदिर का इतिहास बेहद पुराना है। इस मंदिर में भगवान की मूर्ति कब स्थापित हुई इसे लेकर तो कोई पुख्ता जानकारी नहीं है, लेकिन यह मंदिर लगभग 130 साल पुराना बताया जाता है। मान्यता है कि, जब एक राजा युद्ध हार रहा था, तब उज्जैन की भर्तृहरि गुफा में पहुंचा, जहां एक महात्मा ध्यान में बैठे हुए थे। महात्मा ने जब राजा की समस्या सुनी तो महात्मा ने राजा को एक रोटी दी।
महात्मा ने राजा से कहा कि, इस रोटी के टुकड़े को फेंकते जाना, और जहां इसे रोटी का टुकड़ा खत्म होगा। वहां तुम्हें अपनी समस्या का समाधान मिलेगा, राजा जब भर्तृहरि गुफा से निकला, और रोटियां के टुकड़े तोड़ते हुए रणजीत हनुमान मंदिर पहुंचा, तब उसने भगवान से युद्ध में विजय की कामना की, इसके बाद राजा को युद्ध में जीत मिली, तभी से भगवान को रणजीत हनुमान कहा जाता है।
ये भी पढ़े- Indore: नगर भ्रमण पर निकले रणजीत सरकार, भक्तों ने देखे ये चमत्कार












Click it and Unblock the Notifications