MP की बेटी करेगी कमाल, इंदौर से केदारनाथ तक बनेगा रंगोली का वर्ल्ड रिकॉर्ड

इंदौर, 22 सितंबर : प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के युवा इन दिनों अलग-अलग क्षेत्रों में अपना दम दिखा रहे हैं, जहां अब इंदौर की रहने वाली इंटरनेशनल रंगोली आर्टिस्ट शिखा शर्मा ने अपनी कला को ऊंचाई देते हुए अनोखा संकल्प लिया है, जिसके तहत शिखा शर्मा अपनी टीम के साथ इंदौर से केदारनाथ तक रंगोली बनाएंगी। वहीं शिखा शर्मा ने रंगोली बनाने की शुरूआत शहर के प्रथम पूज्य भगवान खजराना गणेश के प्रांगण से की है, यहां शिखा शर्मा और उनकी टीम मेंबर्स ने शानदार रंगोली बनाकर अपनी इस शानदार यात्रा का आगाज किया है।

खजराना गणेश के दरबार से किया शुभारंभ

खजराना गणेश के दरबार से किया शुभारंभ

रंगोली आर्टिस्ट शिखा शर्मा वैसे तो अब तक कई तरह की अलग-अलग रंगोलियां बनाकर अपना नाम देश ही नहीं बल्कि दुनियां में रोशन कर चुकी हैं, वहीं अब शिखा शर्मा ने अपनी टीम के साथ एक ऐसा संकल्प लिया है, जिससे हर इंदौरवासी का सिर गर्व से ऊंचा हो जाएगा। दअरसल, रंगोली आर्टिस्ट शिखा शर्मा ने इंदौर से केदारनाथ तक रंगोली बनाने की तैयारी की है, जहां शिखा ने अपनी इस यात्रा की शुरूआत खजराना गणेश मंदिर से की है। खजराना गणेश मंदिर में शिखा शर्मा और उनकी टीम की ओर से बेहद सुंदर रंगोली का निर्माण किया गया। इस दौरान शिखा शर्मा और उनकी टीम का हौसला बढ़ाने सांसद शंकर लालवानी समेत तमाम जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

कुछ इस तरह बनेगा रिकॉर्ड

कुछ इस तरह बनेगा रिकॉर्ड

रंगोली आर्टिस्ट शिखा शर्मा बताती हैं की, इससे पहले मैंने बिगेस्ट रंगोली के 6 वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए हैं, लेकिन इस बार मैंने अपने आप को जो चैंलेज दिया है, उसमें इंडिया के हाईएस्ट पाईंट पर जाकर मैं रंगोली बनाऊं। मेरी दिली तमन्ना थी की, मैं अपना आर्ट वहां पर दिखाउं। इसी के साथ-साथ हमने सोचा की क्यों ना इंदौर से केदारनाथ तक रंगोली बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जाए। शिखा शर्मा ने बताया कि, खजराना गणेश मंदिर के बाद अब महाकाल मंदिर और उसके बाद हरिद्वार, ऋषिकेश, सोनप्रयाग और 17 किलो मीटर के रास्ते पर हमारी रंगोली रहेगी।

रंगोली में शिव और शक्ति को दर्शाएंगे

रंगोली में शिव और शक्ति को दर्शाएंगे

शिखा शर्मा बताती हैं की, उनके साथ टीम में 11 सदस्य और भी हैं, जो उनके स्टूडेंट्स हैं। इंदौर से केदारनाथ तक रंगोली बनाने का रिकॉर्ड अब से पहले कभी नहीं बना है, हम वहां शिव जी की थीम पर रंगोली बनाने वाले हैं। साथ ही नवरात्रि के शुभारंभ पर हम शिव और शक्ति दोनों को दर्शाएंगे। साथ ही हम पूरे विश्व को दिखाएंगी की हमने शुभ शुभारंभ रंगोली से किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+