Indore news: 11 बार राम नाम लिखिए और फ्री में चाय पीजिए, क्या है मामला, जानिए
22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होनी है, जहां प्राण प्रतिष्ठा से पहले धर्म प्रेमी जनता अपने-अपने हिसाब से सेवा कार्य और धार्मिक कार्य में जुटी है। कुछ ऐसे ही सेवा और धर्म कार्य इंदौर में किए जा रहे हैं, जहां एमआईसी मेंबर मनीष मामा की ओर से मोदी फ्री टी रथ शुरू किया गया है।
इस निशुल्क चाय स्टाल पर उन लोगों को मुफ्त चाय पिलाई जा रही है, जो 11 या उससे अधिक बार राम नाम लिख रहे हैं। वहीं टी स्टॉल पर धर्म प्रेमी जनता पहुंच रही है, और भगवान श्री राम का नाम लिखकर चाय का आनंद उठा रही है।

चाय का आनंद ले रहे लोग
अपने अनूठे कामों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले एमआईसी मेंबर मनीष शर्मा मामा की ओर से एक बार फिर अनूठी पहल की गई है, जहां इस पहल के अंतर्गत शहर के चौराहों पर मोदी फ्री टी रथ लगाया गया है। इस रथ पर स्वयं एमआईसी मेंबर मनीष मामा चाय बना रहे हैं, और लोगों को चाय पिला रहे हैं। यहां चाय निशुल्क है, जहां लोग 11 या उससे अधिक बार राम नाम लिखकर चाय का आनंद उठा रहे हैं। एमआईसी मेंबर मनीष मामा की ओर से शुरू किए गए इस टी स्टॉल पर बड़ी संख्या में धर्म प्रेमी जनता पहुंच रहे हैं, जहां लोग भगवान श्री राम का नाम लिखकर चाय का आनंद उठा रहे हैं। इंदौर की जनता इस अनूठी पहल को सराहनीय बताते हुए इसे भगवान राम की भक्ति का एक अनूठा उदाहरण बता रही है।
स्क्रैप का राम मंदिर तैयार
अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होनी है, जहां इससे पहले देश भर में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी पूरी कर ली गई है, तो वहीं अब देश के अलग-अलग स्थान से राम मंदिर की अलग-अलग प्रतिकृतियां और अलग-अलग कार्यक्रमों के सामने आने का सिलसिला भी जारी है। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में बेहद खास नवाचार किया गया है, जहां शहर के विश्राम बाग में राम मंदिर की प्रतिकृति तैयार कराई गई है। यह प्रतिकृति 21 टन लोहे के कबाड़ से तैयार की गई है। इस प्रकृति का लोकार्पण CM मोहन यादव ने किया। यहां उनके साथ कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और महापौर पुष्यमित्र भार्गव मौजूद रहे।
ये भी पढ़े- Indore news: लोहे के स्क्रैप से बने राम मंदिर का CM मोहन यादव ने किया लोकार्पण












Click it and Unblock the Notifications