Indore news: राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा के लिए कांग्रेस तैयार, कैलेंडर जारी किया
22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा होनी है, जहां इसे लेकर कांग्रेस भी उत्साहित नजर आ रही है। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गांधी भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय से राम मंदिर का कैलेंडर जारी किया है। साथ ही बैठक में 22 जनवरी को कांग्रेस कार्यालय पर सुंदरकांड पाठ करने और दीपोत्सव मनाने का फैसला लिया गया।
शहर अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढ़ा ने सभी कार्यकर्ताओं से इस कार्यक्रम में शामिल होने की अपील भी की है। साथ ही कांग्रेस नेताओं ने अपने घरों पर भी विद्युत सज्जा कर दीप प्रज्जलन करने को लेकर चर्चा की है।

कुछ ऐसी है कार्यक्रम की प्लानिंग
शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा ने 22 जनवरी को भगवान श्री रामजी की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर सभी कांग्रेसजनों से घरों में रोशनी कर दीया लगाकर आतिशबाजी कर इस दिन को दिवाली जैसे मनाने की अपील की है। और कांग्रेस कार्यालय में को भी विद्युत साज सज्जा से सजाया जाएगा। 22 जनवरी के दिन शाम 4 बजे कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन के नीचे सुंदरकांड का आयोजन किया जाएगा। पश्चात देवेंद्र सिंह यादव के साथ पंढरीनाथ मंदिर पर महाआरती का आयोजन होगा। इस अवसर पर सभी कांग्रेसजनों को शामिल होने की अपील की है।
उत्सव को लेकर तैयारी पूरी
लोकसभा प्रभारी बाला बच्चन ने कहा कि, अयोध्या जाना, पूजा अर्चना, रोशनी, सुंदरकांड, प्रसाद वितरण आदि के लिए सभी कांग्रेसजन अपनी धार्मिक आस्थाओं के अनुसार स्वतंत्र हे। कांग्रेस सर्वधर्म सद्भाव के विचारधारा पर विश्वास करती है। सभी धर्म के अनुयाई अपने धर्म का पालन करने हेतु स्वतंत्र है। बता दें की 22 जनवरी को कांग्रेस कार्यालय पर उत्सव को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है, जहां कांग्रेस कार्यालय पर भगवा ध्वज फहराया जाएगा, तो वहीं इस दिन कार्यकर्ता दीप जलाकर और मिठाई वितरित कर राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उत्सव मनाएंगे।
ये भी पढ़े- Indore news: लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस तैयार, विधानसभा वार बनाए प्रभारी और ऑब्जर्वर












Click it and Unblock the Notifications