Indore News: राकेश गुप्ता इंदौर के नए पुलिस कमिश्नर बने, 3 वरिष्ठ पुलिस IPS अफसरों के हुए तबादले
Indore News: इंदौर शहर में नए पुलिस कमिश्नर का पदभार संभालने के बाद, राकेश गुप्ता ने नए कार्यकाल की शुरुआत की है। इससे पहले इंदौर पुलिस कमिश्नर रहे मकरंद देउस्कर को बीएसएफ आईजी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है।
बता दे मध्य प्रदेश के अंदर लगातार तबादले जारी है, जो अधिकारियों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ हैं। मध्य प्रदेश के गृह विभाग ने 3 वरिष्ठ पुलिस अफसरों के तबादले किए हैं। इसमें डीपी गुप्ता, राकेश गुप्ता, और अनुराग शामिल हैं।

IPS अधिकारी राकेश गुप्ता को इंदौर का ADGP और पुलिस आयुक्त बनाया गया है। उन्हें पहले इंदौर ग्रामीण आईजी के रूप में देखा जाता था। अब वे इंदौर पुलिस कमिश्नर के पद पर कार्यरत होंगे।
इसी क्रम में, भोपाल पुलिस मुख्यालय में पदस्थ पुलिस महानिरीक्षक अनुराग को इंदौर देहात जोन का पुलिस महानिरीक्षक IG बनाया गया है। और भोपाल में पदस्थ डीपी गुप्ता को ग्वालियर का ADGP, परिवहन आयुक्त नियुक्त किया गया है।
मध्यप्रदेश के पुलिस अधिकारियों के बीच यह तबादले राज्य की पुलिस प्रशासन की ताकत को मजबूत करने का प्रयास है। यह तबादले राज्य की सुरक्षा और क़ानून व्यवस्था में सुधार को बढ़ावा देने का एक कदम है।












Click it and Unblock the Notifications