MP से अरुण यादव को राज्यसभा भेज सकती है कांग्रेस, कैसा रहा अब तक का सियासी सफर, जानिए
देशभर के अलग-अलग राज्यों के साथ-साथ एमपी में राज्यसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग की ओर से चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है, जहां एमपी में राज्यसभा की पांच खाली सीटों में से 4 बीजेपी और एक सीट कांग्रेस के खाते में जाने की संभावना है।
इधर, राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने तैयारियों शुरू कर दी हैं, जहां कांग्रेस की ओर से राज्यसभा जाने वाले सदस्यों में कांग्रेस नेता अरूण यादव का नाम सबसे आगे चलता दिखाई दे रहा हैं।

कुछ ऐसे हैं सियासी समीकरण
मध्यप्रदेश से कांग्रेस की ओर से राज्यसभा जाने वालों की बड़ी लिस्ट है, जिसमें पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरूण यादव के साथ वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के नाम शामिल हैं, लेकिन लगातार बनते सियासी समीकरण इस ओर इशारा कर रहे हैं की अबकी बार लंबे वक्त से बिना पद के पार्टी के लिए काम कर रहे अरूण यादव का भाग्य जाग सकता है, और संगठन उन्हें राज्यसभा भेज सकता है. यदी कांग्रेस अरूण यादव को राज्यसभा भेजती है तो इसका फायदा निमाड़ अंचल में भी पार्टी को मिलेगा, जहां आने वाले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस मजबूती के साथ आगे बढ़ सकती है, जिसके पीछे की वजह अरूण यादव की निमाड़ अंचल में सियासी मजबूती और जनता का उनपर भरोसा होना है।
कई महत्त्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल रहे यादव
वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरूण यादव के पास वर्तमान में भले ही पार्टी की ओर से कोई बड़ी जिम्मेदारी ना हो लेकिन यादव पार्टी में तमाम बड़े पदों पर जिम्मेदारी संभाल चुके हैं, जहां यादव कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं, तो वहीं खरगोन लोकसभा सीट से सांसद का दायित्व निभा चुके हैं, इतना ही नहीं यादव केंद्रीय राज्य मंत्री भी रह चुके हैं। बहरहाल, अब देखने वाली बात होगी की एमपी की एक मात्र राज्यसभा सीट से कांग्रेस किसे अपना प्रत्याशी बनाती है।
ये भी पढ़े- Indore news: महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने किया नमन, बोले- नफरत की राजनीति का बोलबाला है












Click it and Unblock the Notifications