MP के इन जिलों पर मानसून हुआ मेहरबान, आगे ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज

इंदौर, 11 जुलाई: आखिरकार लंबे इंतजार के बाद प्रदेश के लगभग सभी जिलों में मानसून मेहरबान हो गया है, जिसके चलते झमाझम बारिश का सिलसिला भी देखने मिल रहा है। मध्यप्रदेश के मालवा निमाड़ अंचल में भी मानसून के सक्रिय होने से अब झमाझम बारिश का सिलसिला जारी है, जहां अंचल के कई जिलों में जारी भारी बारिश के चलते अब नदी नाले उफान पर आने लगे हैं, तो वहीं आमजन भी राहत महसूस करने लगे हैं। प्रदेश के कई जिलों के साथ-साथ मालवा निमाड़ अंचल के इंदौर, खरगोन, खंडवा, अलीराजपुर, झाबुआ और धार जिले में झमाझम बारिश का सिलसिला देखने मिल रहा है।

आगे ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज

आगे ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज

एक ओर जहां प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में झमाझम बारिश का सिलसिला जारी है, तो वहीं आगे भी इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना मौसम विभाग जता रहा है। मौसम विभाग की भविष्यवाणी पर यदि नजर डालें तो आने वाले दिनों में प्रदेश में झमाझम बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। बंगाल की खाड़ी में बनने वाला सिस्टम प्रदेश में झमाझम बारिश कराएगा, जिसके चलते आगामी 13 से 17 जुलाई तक भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है, तो वहीं फिलहाल रिमझिम बारिश का दौर प्रदेश के कई हिस्सों में जारी रहेगा।

जुलाई में ही रिकॉर्ड तोड़ सकता है मानसून

जुलाई में ही रिकॉर्ड तोड़ सकता है मानसून

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो यदि इसी तरह का मौसम बना रहा तो जुलाई में ही मानसून अपने सारे रिकॉर्ड तोड़ देगा, संभावना तो यह भी जताई जा रही है कि, मानसून जुलाई माह में ही पूरे सीजन का कोटा भी पूरा कर सकता है। आने वाले दिनों में बनने वाले सिस्टम भी मजबूत बताए जा रहे हैं, जिसके चलते प्रदेश भर में झमाझम बारिश होने का सिलसिला जारी रहेगा, तो वहीं इसका असर मालवा निमाड़ अंचल पर भी देखने मिलेगा।

पिछले 24 घंटे में ऐसा रहा मौसम का हाल

पिछले 24 घंटे में ऐसा रहा मौसम का हाल

पिछले 24 घंटे में यदि मौसम का हाल देखें तो प्रदेशभर में झमाझम बारिश का सिलसिला जारी रहा, जिसके चलते राजधानी भोपाल में 132.4 मिलीमीटर, इंदौर में 5.4, खंडवा में 5, गुना में 4.2, उज्जैन में 3 तो वहीं धार में 0.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। आने वाले दिनों में प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में झमाझम बारिश का सिलसिला जारी रहेगा, जिसके चलते आमजन राहत महसूस करेंगे।

किसानों ने भी महसूस की राहत

किसानों ने भी महसूस की राहत

मालवा अंचल में जैसे ही भारी बारिश का सिलसिला शुरू हुआ, वैसे ही किसानों के चेहरे पर भी मुस्कान देखने मिल रही थी। लंबे वक्त से किसान भी भारी बारिश का इंतजार कर रहे थे, जहां उनकी बोवनी बारिश की कमी के चलते अटकी पड़ी थी। वहीं अब भारी बारिश होने के बाद किसान अपनी बोवनी शुरू कर सकेंगे, जिसके लिए उन्होंने तैयारियां शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+