MP News: ऑटो पर लगे क्यूआर कोड स्कैन करते ही मतदाता सूची से जुड़ेगा नाम, कुछ ऐसी है प्रोसेस

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगर पालिका खरगोन द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान की गतिविधियां प्रारम्भ कर दी गई है। प्राथमिक जागरूकता के तौर पर नवीन मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित कराने के लिए शहर के 65 ऑटो पर फ्लेक्स के माध्यम से क्यूआर कोड युक्त किये गए है।

ये ऑटो शहर की गली मोहल्लों में जाकर प्रचार के साथ नाम जोड़ने में भी सहयोगी होंगे। शहर में संचालित 65 ऑटो रिक्शा के पीछे फ्लेक्स व क्यूआर कोड लगाकर मतदाताओं को मतदान करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। नपा सीएमओ एमआर निगवाल ने बताया कि इसके लिए 100 ऑटो रिक्शा पर फ्लेक्स के माध्यम से क्यूआर कोड के डिजाईन को लगाये जाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि, शेष ऑटो रिक्शा पर क्यूआर कोड भी लगाये जाने की कार्यवाही जारी है। नवीन मतदाता क्यूआर कोड स्कैन करके फार्म-6 में जानकारी भरकर अपने नामों को मतदाता सूची में जुड़वाने का कार्य कर सकेंगे।

Indore

1 माह तक चलेगा मतदाता सूची कार्य

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार बुधवार से 1521 मतदान केंद्रों पर मतदाता सूची का संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य प्रारम्भ हो गया है। इस संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी शिवराज सिंह वर्मा ने राजनीतिक दलों के साथ ईवीएम गोडाउन का मासिक निरीक्षण करने के बाद बैठक आयोजित की। बैठक में कहा कि 1 अक्टूबर 2005 से पूर्व जन्में व्यक्ति पात्र है। 31 अगस्त तक चलने वाले इस कार्य में हर युवा का नाम मतदाता सूची में जोड़ा जाना है। राजनीतिक दल भी इसके लिए जल्द से बीएलए नियुक्त कर दें। जिला निर्वाचन अधिकारी वर्मा ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को वोटर हेल्पलाइन एप का प्रशिक्षण दिया।

बीएलओ द्वारा किया जाएगा सत्यापन

उन्होंने बताया कि, इसे कैसे भी व्यक्ति प्ले स्टोर से वोटर हेल्पलाइन एप डाउनलोड करने के बाद बारकोड, क्यूआर कोड, विवरण से तथा मतदाता फ़ोटो पहचान पत्र से कैसे मतदाता सूची में अपना नाम खोज सकते हैं। साथ ही नए मतदाता कैसे एप के माध्यम से नाम जोड़ सकते हैं। जिसके सम्बन्ध में कोई प्रमाण नहीं होगा। उसका सत्यापन का कार्य बीएलओ द्वारा किया जाएगा। साथ ही पता और नाम त्रुटिपूर्ण हो उसका भी संशोधन के लिए फॉर्म 8 भरा जाएगा। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी जेएस बघेल, डिप्टी कलेक्टर प्रताप सिंह अगास्या, एसडीएम भास्कर गाचले सहित जनप्रतिनिधियों में भाजपा के मोहन राठौड़, कांग्रेस के जितेन्द्र भावसार व सागर बेस, आम आदमी के सुरेश मोयदे सहित अन्य उपस्थित रहें।

ये भी पढ़े- Khargone news: स्टूडेंट्स को मिलेगी पसंद की स्कूटी, कुछ इस तरह पूरी करनी होगी प्रक्रिया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+