Indore में मंत्री राकेश सिंह ने की PWD के कामों की समीक्षा, इन प्रोजेक्ट्स पर हुई बात
मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर विकास के पथ पर रफ्तार भर रही है, जहां लोक निर्माण विभाग के मंत्री राकेश सिंह इंदौर प्रवास पर आए, यहां उन्होंने विभागीय समीक्षा करते हुए 20 करोड़ से ज्यादा के प्रोजेक्ट को तेज गति से गुणवत्ता पूर्ण तरीके से पूरा करने के दिशा-निर्देश दिए हैं।
इंदौर आए कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह का जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने स्वागत किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ 20 करोड़ से ज्यादा के प्रोजेक्ट पर समीक्षा की है।

कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह ने अधिकारियों को सभी निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ पूरे करने के दिशा-निर्देश दिए हैं। कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि, डीपीआर बने ही इसलिए हैं की, इन पर काम प्रारंभ होना है, लेकिन किसी भी प्रोजेक्ट के लिए एक प्रकिया होती है। ये प्रकिया को पूरा किए बिना काम शुरू नहीं हो सकते हैं। मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि, बेहतर काम का प्रदर्शन विभाग के द्वारा हो, उस दृष्टि से बहुत सारे बदलाव और परिवर्तन कर रहे हैं। जहां-जहां हमें लगता है कि, हमारे इंजीनियर को ट्रेनिंग की आवश्यकता है, उसका निर्णय हम करते हैं।
कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि हम परफॉर्मेंस गारंटी बढ़ा रहे हैं, जरूर से ज्यादा कम रेट डालेंगे तो परफॉर्मेंस गारंटी ज्यादा भरनी पड़ेगी, और अगर आपने अच्छा काम नहीं किया तो वह राशि जप्त होगी। डामर की सड़क अच्छी बनी है उसके लिए भी टेंडर में कई अलग-अलग तरह के परिवर्तन हो रहे हैं सभी राज्यों में बेस्ट प्रैक्टिसेज के अध्ययन के बाद हम मध्य प्रदेश में नवाचार की कोशिश कर रहे हैं। मुझे लगता है कि, बहुत सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। सब कुछ अच्छा हो गया, यह मैं नहीं मानता, अभी बहुत कुछ अच्छा करने की गुंजाइश है।
ये भी पढ़े- Indore News: सरकारी जमीन पर काट दी अवैध कॉलोनी, मकानों पर चला बुलडोजर, अब इनकी बारी












Click it and Unblock the Notifications