Indore : महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने जन्मदिन पर पोस्टर लगाने वालों से की ये खास अपील

देश के स्वच्छ शहर इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने वीडियो जारी करते हुए जन्मदिन पर जेनेट्री और अन्य स्थानों पर पोस्टर बैनर लगाने वाले कार्यकर्ताओं से खास अपील की है.

indore

अपने सरल सौम्य व्यवहार से जनता के दिलों में अलग जगह बनाने वाले महापौर पुष्यमित्र भार्गव अब अपने ऐतिहासिक फैसलों के लिए भी अलग पहचान कायम करते नजर आ रहे हैं, जहां महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने वीडियो जारी करते हुए जन्मदिन पर जेनेट्री और अन्य स्थानों पर पोस्टर बैनर लगाने वाले कार्यकर्ताओं से खास अपील की है, जिसमें उन्होंने जेनेट्री और चौराहों पर नहीं बल्कि अनुमति लेकर नियत स्थानों पर ही होर्डिंग और पोस्टर लगाने की अपील की है।

महापौर ने कही ये बात

देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर के युवा महापौर पुष्यमित्र भार्गव अपने ऐतिहासिक फैसलों से जनता के बीच अलग पहचान कायम करते दिखाई दे रहे हैं, जहां महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने हाल ही में एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि, जन्मदिन पर आपने जिस भाव से होर्डिंग लगाए हैं, वो बहुत अच्छा है, लेकिन शहर की सुंदरता और नियम सभी के लिए एक समान है, इसलिए मार्ग दर्शाने वाले जेनेट्रियां जहां होर्डिंग लगाना प्रतिबंधित है, वहां ना लगाएं, नगर निगम अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं की जेनेट्री और प्रतिबंधित स्थानों पर लगे होर्डिंगों को हटाएं। मेरा आग्रह है की अनुमति लेकर नियत स्थान पर कोई होर्डिंग लगता है तो अलग बात है। अन्यथा नगर निगम के अधिकारियों और रिमूवल को निर्देश हैं की किसी के भी होर्डिंग हो, तुरंत हटाएं।

स्वच्छता में नंबर वन है इंदौर शहर

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर ने वैसे तो स्वच्छता में कई नए आयाम स्थापित किए हैं, लेकिन अबकी बार इंदौर शहर ने बायो सीएनजी प्लांट स्थापित कर बड़ा कमाल कर दिखाया था जिसके चलते इंदौर शहर ने कचरे से कमाई का तरीका पूरे देश को बतलाया है। इतना ही नहीं, इंदौर ने कचरे के कलेक्शन और ट्रांसपोर्टेशन पर शत-प्रतिशत यूजर चार्ज वसूलने और जीरो कॉस्ट माडल पेश किया। यही कारण है कि, अबकी बार इंदौर एक बार फिर स्वच्छता सर्वेक्षण में सबसे आगे नजर आया, और अबकी बार भी स्वच्छता सर्वेक्षण में नंबर वन आया है।

ये भी पढ़े- Flashback 2022 : पड़ोसी से परेशान होकर Vaishali Thakkar ने लगाया था मौत को गले

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+