MP में भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ सकती हैं प्रियंका गांधी, कांग्रेस ने शुरू की तैयारी
इंदौर, 28 सितंबर : कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा देश के अलग - अलग हिस्सों में पहुंचकर जनता का दिल जीत रही है, जहां जिस राज्य में भी राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा पहुंच रही है, उस राज्य में जनता दिल खोलकर यात्रा का स्वागत करती दिखाई दे रही है, वहीं अब इस यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट भी निकलकर सामने आ रहा है, जहां सियासत के गलियारों में चल रही चर्चाओं पर भरोसा किया जाए तो राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी एमपी आ सकती हैं, इतना ही नहीं इस यात्रा के साथ एमपी में ही सोनियां गांधी के जुड़ने की संभावना भी जताई जा रही है.

बुरहानपुर से एमपी में एंट्री करेगी भारत जोड़ो यात्रा
कन्याकुमारी से भारत जोड़ो यात्रा लेकर निकले राहुल गांधी अब जल्द ही एमपी में एंट्री करेंगे, जहां राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के साथ एमपी में ही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के भी जुड़ने की संभावना जताई जा रही है, प्रियंका गांधी प्रदेश की धार्मिक नगरी कहे जाने वाले शहर उज्जैन में भारत जोड़ो यात्रा का हिस्सा बन सकती हैं. वहीं अब प्रियंका गांधी के एमपी दौरे को लेकर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में तैयारियों का सिलसिला शुरू होगा. राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा बुरहानपुर से एमपी में एंट्री कर सकती है, जिसके बाद ये यात्रा खंडवा, इंदौर, उज्जैन और आगर होते हुए राजस्थान पहुंचेगी.
अलग-अलग राज्यों के लिए आगे बढ़ रही यात्रा
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो पदयात्रा को लेकर तैयारियों का सिलसिला जारी है, जहां मध्यप्रदेश में भी भारत जोड़ो पदयात्रा दस्तक देगी। मध्यप्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो पदयात्रा 24 नवंबर को पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है, जहां यह यात्रा करीब 16 दिन तक मध्य प्रदेश में ही रहेगी। इस दौरान यात्रा प्रदेश के अलग-अलग शहरों से होकर राजस्थान जाएगी। राहुल गांधी की भारत जोड़ो पदयात्रा बुरहानपुर से मध्य प्रदेश में एंट्री करेगी, जिसके बाद यह पदयात्रा खंडवा, खरगोन, इंदौर, उज्जैन और आगर-मालवा होते हुए राजस्थान पहुंचेगी।












Click it and Unblock the Notifications