Priyanka Gandhi संभालेंगी 'मिशन मालवा-निमाड़' की कमान, धार के साथ इंदौर में भी करेंगी जनसभा और रोड शो

MP Assembly Election 2023 को लेकर अब कांग्रेस भी तैयार नजर आ रही है, जहां आगामी दिनों में कांग्रेस के बड़े नेता मालवा और निमाड़ के दौरे पर रहेंगे। यहां वे प्रमुख शहरों में जनसभा और रोड शो करेंगे, जिसकी शुरुआत 5 अक्टूबर से प्रियंका गांधी करने जा रही हैं, प्रियंका गांधी इंदौर और धार में जनसभा और रोड शो करेंगी।

प्रियंका गांधी पहले 5 अक्टूबर को धार में जनसभा करने आ रही थी, लेकिन अब उनके इस कार्यक्रम में इंदौर का एक कार्यक्रम भी जुड़ गया है, जहां इंदौर में भी प्रियंका गांधी जनसभा और रोड शो करेंगी। वहीं इससे कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तैयारी शुरू कर दी है।

Indore

कुछ ऐसा है कार्यक्रम

चुनाव नजदीक आते ही अब कांग्रेस मिशन मालवा-निमाड़ पर फोकस करती नजर आ रही है, जहां आगामी 5 अक्टूबर को निमाड़ अंचल के धार जिले में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का आगमन होगा। प्रियंका गांधी धार के मोहन खेड़ा में जनसभा को संबोधित करेंगी, तो यहीं से निमाड़ अंचल को खास संदेश देने की कोशिश भी करेंगी। इसी के साथ सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक प्रियंका गांधी धार के साथ-साथ इंदौर में भी जनसभा और रोड शो कर सकती हैं, जहां इसे लेकर कार्यकर्ताओं ने अपनी तैयारी भी शुरू कर दी हैं।

कई बड़े नेता आएंगे

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के साथ आगामी दिनों में मध्य प्रदेश दौरे पर कांग्रेस के अन्य नेता भी आ सकते हैं, जिसमें प्रमुख तौर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी समेत तमाम बड़े चेहरे शामिल हैं। साल 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने मिशन मालवा की शुरुआत उज्जैन से की थी जहां उज्जैन में राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित किया था। वहीं इसके बाद कांग्रेस ने मिशन मालवा में अपना दम दिखाया था। वहीं अब एक बार फिर साल 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी इंदौर और धार से अपने चुनावी अभियान की शुरुआत करेंगी।

ये भी पढ़े- MP news: इस दिन मिशन मालवा-निमाड़ पर आएंगी प्रियंका गांधी, धार में दिखाएंगी दम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+