MP Weather: प्री-मानसून एक्टिविटी का असर, इंदौर में बरसे बदरा, आगे ऐसा रहेगा मौसम
MP Weather: मध्य प्रदेश में प्री- मानसून एक्टिविटी का सिलसिला देखने मिल रहा है, जहां प्री-मानसून एक्टिविटी के चलते प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है। वहीं प्री मानसून एक्टिविटी का असर प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर पर भी देखने मिला, जहां शुक्रवार के सुबह से तेज बारिश शुरू हुई जो दोपहर तक चलती रही।
लगभग 2 घंटे तक चली झमाझम बारिश के चलते लोगों ने राहत महसूस की है, जहां पिछले दिनों लगातार गर्मी बढ़ने से लोग परेशान नजर आ रहे थे, तो वहीं अब 2 घंटे तक हुई झमाझम बारिश के बाद मौसम में हल्की ठंडक महसूस की जा रही है। वहीं अब आने वाले दिनों में भी मौसम वैज्ञानिक इसी तरह की बारिश शहर में होने की संभावना जाता रहे हैं।

मध्य प्रदेश में मानसून जल्द दस्तक देने वाला है, जहां मानसून की दस्तक से पहले प्री मानसून एक्टिविटी का दौर देखने मिल रहा है। मध्य प्रदेश के इंदौर और भोपाल समेत अलग-अलग संभागों में मौसम बिगड़ने की संभावना मौसम वैज्ञानिक जाता रहे हैं। जिसके चलते इन संभागों में भारी बारिश का दौर भी देखने मिल सकता है।
मौसम विभाग की ओर से आगामी चार दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, जहां इस स्थिति को देखते हुए कहा जा रहा है कि, जल्द मानसून मध्य प्रदेश में अपनी दस्तक दे सकता है। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले अलग-अलग जिलों में भारी बारिश का सिलसिला भी देखने मिल रहा है।
मध्य प्रदेश में अब तक मानसून की आमद नहीं हुई है। यही कारण है कि, मानसून की धीमी रफ्तार अब लोगों को परेशान कर रही है। इधर, प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में मानसून का इंतजार किया जा रहा है, जहां भोपाल और आसपास के शहरों में हो रही भारी बारिश के बाद अब मध्य प्रदेश के इंदौर में मानसून कब तक आएगा, इसे लेकर कयास लगाया जा रहे हैं।
मौसम वैज्ञानिकों की माने तो फिलहाल मानसून महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में अपना असर दिख रहा है, जिसके बाद अब धीरे-धीरे मानसून मध्य प्रदेश की और आगे बढ़ेगा। वहीं इंदौर में मानसून की आमद 23 जून तक होने की संभावना जताई जा रही है।
मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार जारी है, जहां मानसून के इंतजार के बीच प्री-मानसून एक्टिविटी प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में अपना असर दिख रही है। मध्य प्रदेश आ रहे मानसून की रफ्तार धीमी हो चुकी है। यही कारण है कि, मध्य प्रदेश की तरफ आगे बढ़ रहे मानसून के मध्य प्रदेश पहुंचने में कुछ दिनों का इंतजार है।
ये भी पढ़े- MP Weather: इन जिलों में बिगड़ेगा मौसम का मिजाज, जमकर होगी बारिश












Click it and Unblock the Notifications