CM Shivraj की प्रवासी उद्यमियों से वन-टू-वन चर्चा, इन प्रस्तावों को मिली हरी झंडी

प्रवासी भारतीय सम्मेलन के दौरान प्रदेश के मुखिया सीएम शिवराज सिंह चौहान ने दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से आए प्रवासी उद्यमियों से संवाद किया।

indore

Recommended Video

    प्रवासी सम्मेलन: पतंगबाजी में मुख्यमंत्री ने लड़ाये पेंच,चखा व्यंजनों का स्वाद

    मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में प्रवासी भारतीय सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है, जहां प्रवासी भारतीय सम्मेलन के दौरान प्रदेश के मुखिया सीएम शिवराज सिंह चौहान ने दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से आए प्रवासी उद्यमियों से संवाद किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ओयो रूम्स के रितेश अग्रवाल से चर्चा के दौरान कहा कि, कम्पनी द्वारा बड़े निवेश की दशा में कस्टमाइज्ड पैकेज की सुविधा और होम स्टे एवं वैलनेस टूरिज्म के लिए नीति के अनुसार बढ़ावा देने का कार्य किया जाएगा। कम्पनी द्वारा शिवगंगा परियोजना में भी भागीदारी की जा रही है। मध्यप्रदेश में ओयो रूम्स को बजट एवं बुटीक होटल स्थापित करने और कम प्रसिद्ध गंतव्य स्थलों में ग्रामीण होम स्टे की प्रस्तावों पर पूरा सहयोग किया जाएगा। मुख्यमंत्री चौहान ने प्रवासी भारतीय दिवस के प्रथम दिन द्वितीय सत्र में प्रवासी भारतीयों और उद्योगपतियों से चर्चा कर रहे थे।

    अपाचे पॉलीमर्स का 110 करोड़ रूपए का प्रस्ताव

    मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से कैलिफोर्निया यूएसए के उद्यमी श्री संजय गोयल ने भेंट कर इंदौर के पास पॉलीमर कम्पाउंडिंग मैन्युफैक्चरिंग इकाई लगाने के प्रस्ताव की जानकारी दी। इस इकाई में 110 करोड़ रूपए की राशि का प्रस्तावित निवेश होगा और 300 से अधिक लोगों को रोजगार प्राप्त होगा। विभिन्न पेटेंट टेक्नोलॉजी प्रोडक्ट्स पर अपाचे पॉलीमर्स द्वारा कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इस औद्योगिक संस्थान को राज्य सरकार की ओर से आवश्यक सुविधाएं देने के लिए आश्वस्त किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मॉस्को से पधारे स्टार ओवरसीज पीटीई लिमिटेड के प्रबंध निदेशक अतुल उपाध्याय ने भेंट की। कम्पनी द्वारा इलेक्ट्रिक बस, ट्रॉली बस और ट्रामवे आदि की आपूर्ति और निर्माण का कार्य किया जाता है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश में कार्य की संभावनाओं की पड़ताल कर कम्पनी से सहयोग लेने की बात कही।

    अरेबिया ग्रुप के प्रतिनिधियों ने निवेश प्रस्तावों की जानकारी दी

    वायएमआरएम ग्रुप के हितेश भवनानी ने भेंट कर टेक्सटाईल क्षेत्र में किए जा रहे कार्य की जानकारी दी। मुख्यमंत्री चौहान को बताया गया कि, कम्पनी द्वारा टेक्सटाईल मॉल के संचालन और एक पॉपुलर टेक्सटाइल रिटेलर ब्रांड विभिन्न देशों में प्रचलित होने की उपलब्धि प्राप्त की गई। मध्यप्रदेश में निवेश के लिए कम्पनी इच्छुक है। मुख्यमंत्री चौहान से वॉशिंगटन में बसे दतिया क्षेत्र के उद्यमी संजय त्रिपाठी ने भेंटकर बताया कि, वे दो कम्पनियों का संचालन कर रहे हैं। मध्यप्रदेश में सूचना प्रौद्योगिकीके क्षेत्र में, वर्क फॉर होम, डिजीटल मार्केटिंग जैसे कार्यों के लिए बैक एंड ऑफिस सपोर्ट के लिए कार्य करना चाहते हैं। इसी तरह अरेबिया ग्रुप के प्रतिनिधियों ने भी निवेश प्रस्तावों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से निवेशकों की भेंट के अवसर पर दोनों सत्रों में मंत्रीगण भी उपस्थित थे।

    ये भी पढ़े- BJP कार्यालय पर जुटे 15 देशों से आए प्रवासी भारतीय, 'मीट अप-2023' संपन्न

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+