Indore : प्रवासी भारतीय सम्मेलन की तैयारी, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने दिए सुझाव
जनवरी माह में होने वाले प्रवासी भारतीय सम्मेलन को लेकर तैयारियों का सिलसिला जारी है, जहां शहर को सजाने संवारने के साथ ही अलग-अलग तैयारियां की जा रही हैं. वहीं तैयारियों के सिलसिले में आयोजित बैठक में अतिथियों के स्वागत सत्कार के साथ ही अलग-अलग तैयारियों को लेकर मंथन किया गया, जिसमें जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने अपने-अपने विचार साझा किए। बैठक में तमाम विषयों को लेकर सुझाव लिए गए, जहां सभी ने अपने-अपने सुझाव कार्यक्रम की व्यवस्था को लेकर दिए हैं।

प्रवासी भारतीय सम्मेलन की तैयारी तेज
शासन और प्रशासन ने जनवरी माह में होने वाले प्रवासी भारतीय सम्मेलन की तैयारी तेज कर दी है। इसमें इंदौर के हर वर्ग को जोड़ा जा रहा है। साथ ही इसी सिलसिले में सम्मेलन की तैयारी को लेकर बैठकों का दौर जारी है. ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित बैठक में प्रवासी भारतीय मेहमानों के स्वागत सत्कार और सुविधाओं को लेकर बैठक आयोजित की गई, जिसमें सांसद शंकर लालवानी, आईडीए अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, जिलाध्यक्ष डॉ. राजेश सोनकर, वरिष्ठ नेता मधु वर्मा, सुदर्शन गुप्ता, संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा, कलेक्टर इलैया राजा टी, एमपीआईडीसी के प्रबंध निदेशक मनीष सिंह, निगमायुक्त प्रतिभा पाल, पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र, समेत तमाम जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।
इंदौर पर टिकी है सभी की नजर
इंदौर को मध्य प्रदेश के औद्योगिक लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। यही कारण है कि, इंदौर मध्य प्रदेश की औद्योगिक राजधानी भी कहलाती है। वहीं अब एक बार फिर इंदौर में दो बड़े आयोजनों का होना प्रदेश के लिए गौरव की बात है, तो वहीं दोनों ही आयोजनों में देश और विदेश के कई नामी हस्तियां शामिल होंगी। इन्वेस्टर समिट में लगभग 2000 लोगों के आने की संभावना है, तो वहीं प्रवासी भारतीय सम्मेलन में 3000 लोगों के आने की उम्मीद जताई जा रही है। कुलमिलाकर देखा जाए तो इंदौर में एक बार फिर बड़े कार्यक्रम होने जा रहे हैं। नए साल यानी 2023 के पहले ही माह में इंदौर एक बार फिर बड़े आयोजनों का साक्षी बनेगा, जहां प्रवासी भारतीय सम्मेलन का आयोजन किया जाना है।












Click it and Unblock the Notifications