काली पोस्टर विवाद, कथावाचक प्रदीप मिश्रा ने कही ये बड़ी बात
सीहोर, 8 जुलाई: डॉक्यूमेंट्री फिल्म काली के पोस्टर को लेकर शुरू हुआ विवाद अब थमने का नाम नहीं ले रहा, जहां अब इस विवाद में साधु संतों के बयान भी सामने आने शुरू हो गए हैं, इस बीच कथा वाचक प्रदीप मिश्रा ने डॉक्यूमेंट्री काली के पोस्टर को लेकर कथा के दौरान श्रद्धालुओं के बीच बड़ा बयान दिया है. दरअसल, फिल्म निर्माता लीना मणिमेकलई की डॉक्यूमेंट्री फिल्म काली के पोस्टर में माता काली को सिगरेट पीते हुए दिखाया गया है, जिसके बाद फिल्म के इस पोस्टर का लगातार विरोध जारी है, वहीं अब इस विरोध की आंच मध्यप्रदेश के सीहोर तक पहुंच चुकी है, जहां कथा वाचक प्रदीप मिश्रा ने भी डॉक्यूमेंट्री काली के पोस्टर को लेकर बड़ा बयान दिया है।

कथावाचक प्रदीप मिश्रा ने कही ये बात
सीहोर में हो रही कथा के बीच कथा वाचक प्रदीप मिश्रा ने कहा कि, एक पोस्टर बनाया फिल्म का, उस पोस्टर में मां काली को हाथ में सिगरेट पीता हुआ पकड़ाया, अरे धिक्कार है, तुम्हारे जीवन पर, फिल्म बनाने वाले पर भी और ऐसी फिल्म के कलाकारों पर भी, जो माता काली के हाथ में सिगरेट पकड़ाते हुए और धुआं उड़ाते हुए बता रहे हैं, धिक्कार है तुम्हारे जीवन पर।

कालीचरण महाराज ने भी जताया था विरोध
इस विवाद में अध्यात्मिक संत कालीचरण महाराज का बयान भी सामने आया है, जिसमें कालीचरण महाराज ने डॉक्यूमेंट्री फिल्म की निर्माता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की बात कही है. साथ ही कालीचरण महाराज ने कहा कि, इस पर तीव्र प्रतिक्रिया हिंदुओं ने संवैधानिक पद्ध्ति से करना चाहिए. साथ ही कालीचरण महाराज ने कहा कि, सभी हिंदूवादी संगठनों, संतों महंतो और सभी मंदिरों के पुजारियों को आह्वान करता हूं की, अपने-अपने क्षेत्र से एफआईआर दर्ज कराए और धर्म के सरंक्षण के लिए तीव्र आक्रोश दर्ज कराए.

क्या है फिल्म के पोस्टर को लेकर पूरा विवाद
इन दिनों डॉक्यूमेंट्री फिल्म काली के पोस्टर को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। यह डॉक्यूमेंट्री फिल्म मेकर लीना मणिमेकलाई की है। इसमें मां काली को सिगरेट पीते हुए दिखाया गया है, जहां इस फिल्म के पोस्टर सामने आने के बाद लगातार इसका विरोध किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications