MP: पति को छोड़ने के लिए पुलिसकर्मियों ने पत्नी से की ऐसी डिमांड, सस्पेंड
इंदौर, 28 जुलाई: प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से रिश्वतखोरी का बड़ा मामला सामने आया है, जहां धोखाधड़ी के मामले में हिरासत में लिए गए युवक को छोड़ने के लिए पुलिसकर्मी उसकी पत्नी से पैसों की डिमांड कर रहे थे। वहीं इसके बाद महिला ने इस पूरे मामले की शिकायत लोकायुक्त में की थी, जिसके बाद लोकायुक्त की टीम ने जांच करते हुए एमआईजी पुलिस थाने के 2 पुलिसकर्मियों को दोषी पाया था, जिसके बाद लोकायुक्त की टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया, तो वहीं इन दोनों ही पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है।

कुछ ऐसा है पूरा मामला
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के एमआईजी थाने के दो पुलिसकर्मी एक व्यक्ति को वाहन की खरीदी में धोखाधड़ी के मामले में थाने लाए थे, जहां इसके बाद पुलिसकर्मी हिरासत में लिए गए व्यक्ति को छोड़ने के लिए उसकी पत्नी से 1 लाख रूपए की रिश्वत मांग रहे थे, जहां 40 हजार रूपए में यह डील तय हुई थी, जिसके बाद पैसों की पहली किस्त यानी 15 हजार रुपए लेते वक्त लोकायुक्त की टीम ने इन दोनों ही पुलिसकर्मियों को पकड़ लिया।

लोकायुक्त की टीम ने ऐसे किया ट्रैप
हिरासत में लिए गए व्यक्ति की पत्नी से पुलिसकर्मियों ने पैसे लेने के लिए उसे थाने के पीछे बुलाया था, जिसके बाद सूचना मिलते ही लोकायुक्त की टीम भी मौके पर पहुंच गई। वहीं टीम इन दोनों ही पुलिसकर्मियों को पकड़ पाती, इससे पहले ही यह वहां से फरार हो गए, जिसके बाद लोकायुक्त टीम ने तत्काल मौके से सीसीटीवी फुटेज और अन्य जानकारी निकाली, इसके बाद लोकायुक्त की टीम ने अधिकारियों को इस मामले की सूचना दी।

दोषी पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड
लोकायुक्त की कार्रवाई के बाद दोनों पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी कर उन्हें थाने से जमानत दे दी गई है। वहीं इस मामले में लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार अधिनियम की तमाम धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। वहीं अब इस मामले की जांच की जा रही है। उधर, दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है।









Click it and Unblock the Notifications