MP : स्पा सेंटर में चल रहा था गलत काम, इस हालत में मिले 13 लड़के और 7 लड़कियां 

इंदौर, 15 सितंबर : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में इन दिनों स्पा सेंटर की आड़ में गलत काम करने का सिलसिला जारी है, जहां एक बार फिर पुलिस ने छापामार कार्रवाई करते हुए, इसी तरह के एक गलत धंधे का पर्दाफाश किया है। पलासिया थाना क्षेत्र में क्राइम ब्रांच पुलिस ने बड़ी छापेमारी करते हुए स्पा की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। मौके से 7 लड़कियां और 13 लड़कों को पुलिस ने हिरासत में लिया है । ये गंदा धंधा पिछले कई सालों से यहां चल रहा था। पुलिस को मोके से बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री भी मिली है। अब पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है ।

शहर में लगातार सामने आ रहे मामले

शहर में लगातार सामने आ रहे मामले

शहर में इसके पहले भी कई बार स्पा की आड़ में संचालित हो रहे स्पा सेंटरों पर कार्रवाई हो चुकी है, लेकिन फिर भी शहर में धड़ल्ले से ये गंदा काम चल रहा है । मामला पलासिया थाना क्षेत्र के गीता भवन के पास का है। यहां श्री बालाजी हाइट्स की चौथी मंजिल पर दबिश देकर पुलिस ने 7 लड़कियां और 13 युवकों को हिरासत में लिया है,जिनसे पूछताछ की जा रही है।

आपत्तिजनक सामग्री के साथ शराब भी मिली

आपत्तिजनक सामग्री के साथ शराब भी मिली

पुलिस ने जैसे ही मौके पर छापा मारा वैसे ही भगदड़ मच गई, जहां कमरों में मौजूद लड़के और लड़कियां इधर-उधर भागने लगे। वहीं पुलिस ने तत्काल सभी को पकड़ते हुए कार्रवाई को अंजाम दिया। इस दौरान पुलिस को कमरों से शराब की बोतलें और आपत्तिजनक सामग्री भी मिली है। वहीं पुलिस ने सभी युवक और युवतियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस छापेमारी के दौरान लड़के और लड़कियां मुंह छुपाते नजर आए।

बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पकड़ाई युवतियों में अधिकतर इंदौर और आसपास के क्षेत्रों की हैं, जो संचालक के बुलाने पर आती थी, फिलहाल पुलिस ने सभी के खिलाफ कड़ी धाराओं में कार्रवाई कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। उधर पुलिस की छापेमार कार्रवाई के दौरान इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं अब आगे भी इसी तरह की कार्रवाई पुलिस अलग-अलग क्षेत्रों में कर सकती है, जहां लगातार स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे गलत धंधा को बंद करने के लिए इस तरह की कार्रवाई को अंजाम दिया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+