Indore की सड़कों पर उतरी पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, जनता को दिया सुरक्षा का संदेश
डीजीपी के आदेश के बाद पूरे प्रदेश में पुलिस विभाग में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में भी निकाला गया.

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला, जहां नवनियुक्त पुलिस कमिश्नर शहर की सड़कों पर निकले। इस दौरान शहर के दोनों एडिशनल कमिश्नर क्षेत्र के डीसीपी साथ रहे। राजवाड़ा और आसपास के क्षेत्र का भ्रमण किया। दरअसल, डीजीपी के आदेश के बाद पूरे प्रदेश में पुलिस विभाग में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च निकालने का उद्देश्य ये रहा की शहर के गुंडे-बदमाशों में पुलिस का खौफ बना रहे, और शहर की शांति व्यवस्था कायम रहे। साथ ही पुलिस अधिकारी जनता से रूबरू होकर उनकी समस्याओं को सुनकर उनका हल निकाल सके।
पूरे प्रदेश में की गई गश्त
नागरिकों में सामान्य सुरक्षा की भावना बनाये रखने, तथा पुलिस की विजिबिलिटी बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में पुलिस ने पैदल गश्त की। शनिवार को डीजीपी सुधीर कुमार सक्सेना सहित पूरे प्रदेश में एक साथ 20 हजार से अधिक पुलिस अधिकारी और कर्मचारी सड़कों पर निकले और कानून व्यवस्था का जायजा लिया। भोपाल में डीजीपी ने अधिकारियों के साथ ढाई घण्टे में करीब 10 किमी पैदल गश्त की और नागरिकों से संवाद किया। टीटी नगर थाना से जीआरपी थाना, बजरिया तक पैदल गश्त की गई।
डीजीपी ने भोपाल में की पैदल गश्त
डीजीपी सुधीर सक्सेना के साथ वरिष्ठ अधिकारियों और पुलिस बल ने भोपाल के भीड़-भाड़ और संवेदनशील क्षेत्राें में 10 किमी पैदल गश्त की। शाम 6 बजे टीटी नगर थाने से डीजीपी सक्सेना ने पैदल गश्त शुरू की। वे तमाम रास्तों से होते हुए स्टेशन बजरिया थाना तक पहुंचे। इस दौरान उन्हाेंने जनता से संवाद किया और पुलिस व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्हाेंने जगह--जगह रुककर दुकानदारों एवं रहवासियों से बात की। नागरिकों से उन्होंने पुलिस संबंधी समस्याओं के बारे में जानकारी ली, साथ ही नागरिकों से पूछा कि उन्हें इस दौरान जगह-जगह रुककर उन्होंने दुकानदारों और रहवासियों से बात की। पुलिस संबंधी समस्याओं के बारे में जानकारी ली।
ये भी पढ़े- MP में TAX फ्री हुई फिल्म The Kerala story, सीएम शिवराज ने किया एलान












Click it and Unblock the Notifications