रतलाम में टला बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरे पैसेंजर ट्रेन के दो डिब्बे

रतलाम, 16 जुलाई: मध्यप्रदेश के रतलाम में उस वक्त एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया, जिस समय इंदौर से उदयपुर जाने वाली ट्रेन के दो डब्बे पटरी से उतर गए। इंदौर से उदयपुर जाने वाली वीर भूमि एक्सप्रेस का इंजन बदलने के दौरान यह हादसा हुआ। इस हादसे में ट्रेन का पिछड़ा डिब्बा यानी लगेज कोच और एक अन्य कोच पटरी से उतर गया था। वहीं इस हादसे की सूचना जैसे ही आरपीएफ और रेलवे को लगी वैसे ही रेलवे के तमाम अधिकारी और कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंच गए, जिसके बाद ट्रेन के डब्बों को व्यवस्थित करने का काम शुरू हुआ। राहत की बात यह रही कि इस हादसे के बाद सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

ratlam

कुछ इस तरह हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक रतलाम रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर इंदौर से उदयपुर जाने वाली वीर भूमि एक्सप्रेस खड़ी हुई थी, जहां ट्रेन का रन राउंड यानी इंजन बदला जा रहा था। इस दौरान ट्रेन का आखिरी कोच पटरी से उतर गया। इस कोच में गार्ड रहते हैं। यही कारण है कि, बड़ा हादसा होने से टल गया। इस हादसे के बाद सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

डब्बे व्यवस्थित कर रवाना की ट्रेन

यह पूरा घटनाक्रम देर रात 10 बजे के आसपास का है, जब इंदौर से उदयपुर जाने वाली वीर भूमि एक्सप्रेस के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। रेलवे प्रबंधन ने चुस्ती-फुर्ती दिखाते हुए तुरंत डिब्बों की मरम्मत का कार्य शुरू किया, जिसके बाद तकरीबन डेढ़ घंटे के अंतराल में ट्रेन को एक बार फिर रवाना किया गया। रात 11:25 पर ट्रेन को रतलाम रेलवे स्टेशन से रवाना कर दिया गया था। वहीं अब रेलवे के बड़े अधिकारी इस घटनाक्रम की जांच करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+