MP News: कांग्रेस को करारा झटका, पंकज संघवी और अंतर सिंह दरबार हुए BJP में शामिल
Loksabha Election से पहले मध्य प्रदेश में एक बार फिर कांग्रेस को करारा झटका लगा है, जहां सियासत के गढ़ कहे जाने वाले शहर इंदौर से आने वाले कांग्रेस के दिग्गज नेता पंकज संघवी, अंतर सिंह दरबार और अन्नू पटेल ने BJP का दामन थाम लिया है। तीनों ही दिग्गज नेताओं ने राजधानी भोपाल पहुंचकर बीजेपी का दामन थामा है।
राजधानी भोपाल में तीनों ही दिग्गज नेताओं को CM डॉ. मोहन यादव, कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और BJP प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भगवा दुपट्टा पहन कर बीजेपी में शामिल करवाया। इस दौरान तीनों ही नेता बेहद खुश नजर आ रहे थे, जहां तीनों ही बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को लेकर राजधानी भोपाल पहुंचे थे।

वरिष्ठ नेता पंकज संघवी के कांग्रेस छोड़ BJP में जाने की सबसे बड़ी वजह प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी को माना जा रहा है, जहां पंकज संघवी ने स्पष्ट संकेत देते हुए कहा है कि, मैं उनके साथ काम नहीं कर सकता, जब से वे अध्यक्ष बने हैं, उन्होंने आज तक संपर्क नहीं किया। इतना ही नहीं संघवी ने अपने पिछले लोकसभा चुनाव की टीस निकालते हुए कहा कि, जब वह सांसद का चुनाव लड़ रहे थे, तब जीतू पटवारी अपनी विधानसभा को छोड़ हेलीकॉप्टर में घूम रहे थे।
अंतर सिंह दरबार को महू विधानसभा का बड़ा नेता माना जाता है, जहां दरबार महू से विधायक भी रह चुके हैं. वहीं पीसीसी चीफ जीतू पटवारी की राऊ विधानसभा से लगी महू विधानसभा में लगे झटके के बाद अब कांग्रेस की टेंशन बढ़ती नजर आएगी। सूत्र बताते हैं की, विधानसभा चुनाव के बाद से ही दरबार ने कांग्रेस से दूरी बना ली थी, जहां अब दरबार को बीजेपी की रीति नीति पसंद आने लगी है, जिसके बाद अब दरबार ने बीजेपी का दामन थामने का फैसला लिया है।
ये भी पढ़े- Indore News: जीतू पटवारी की इस हरकत से नाराज हुए पंकज संघवी, कांग्रेस छोड़ BJP में जा रहे












Click it and Unblock the Notifications