Indore में आपत्तिजनक नारेबाजी करने वालों के खिलाफ FIR, जानिए क्या है पूरा मामला?

इंदौर में पठान फिल्म का विरोध कर रहे कुछ लोगों द्वारा धर्म विशेष के विरुद्ध आपत्तिजनक नारेबाजी की गई थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

indore

Recommended Video

    इंदौर: मुस्लिम धर्मगुरु के खिलाफ अभद्र टिप्पणी,नाराज समुदाय ने की कार्यवाही की मांग

    प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में थाना छत्रीपुरा क्षेत्र अंतर्गत कस्तूर टॉकीज के पास पठान फिल्म का विरोध कर रहे कुछ लोगों द्वारा धर्म विशेष के विरुद्ध आपत्तिजनक नारेबाजी की गई थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके कारण लोगों की भावनाएं आहत होने से उनके द्वारा थाने पर रिपोर्ट लिखाई थी। जिस पर पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा संज्ञान लेते हुए उक्त अज्ञात लोगों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों की पहचान करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध धारा 295A, 505 एवं 34 भादवि के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई है। पुलिस द्वारा प्रकरण में जांच एवं विवेचना की जा रही है जिसके आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

    पुलिस ने की ये अपील

    इसी प्रकार थाना सदर बाजार अन्तर्गत भी कतिपय लोगों द्वारा आपत्तिजनक भड़काऊ नारेबाजी और प्रदर्शन करने पर उनके विरुद्ध भी थाना सदर बाजार पर अपराध पंजीबद्ध किया गया है, एवं जांच के आधार पर इसमें भी उचित वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। उधर, इंदौर पुलिस ने आम जनता से अपील कि है की, किसी भी प्रकार के सांप्रदायिक उन्माद को बढ़ाने वाले एवं कानून व्यवस्था की स्थिति को बिगाड़ने वाले विडियो, मैसेज या पोस्ट सोशल मीडिया पर ना करें, जिससे शहर की शांति व्यवस्था व सांप्रदायिक सद्भाव बिगड़े, और यदि कोई इस प्रकार के कांट छांट करके, एडिटिंग करके ऐसी गलत पोस्ट या मैसेज सोशल मीडिया पर करता है तो उसके संबंध में पुलिस को सूचित करें।

    उचित वैधानिक कार्रवाई की जाएगी

    पुलिस द्वारा सोशल मीडिया की हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। किसी भी व्यक्ति द्वारा इस प्रकार के काट छांट करके या उसमें एडिटिंग करके आपत्तिजनक एवं भड़काऊ सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने वाले मैसेज वीडियो या पोस्ट की जाएगी उसके विरुद्ध उचित वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। बता दें की थाना छत्रीपुरा क्षेत्र अंतर्गत कस्तूर टॉकीज के पास पठान फिल्म का विरोध कर रहे कुछ लोगों द्वारा धर्म विशेष के विरुद्ध आपत्तिजनक नारेबाजी की गई थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके कारण लोगों की भावनाएं आहत होने से उनके द्वारा थाने पर रिपोर्ट लिखाई थी।

    ये भी पढ़े- Republic day पर मंत्री तुलसी सिलावट का अलग अंदाज, स्कूली बच्चों के साथ किया भोजन

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+