NRI दूल्हे को इंडियन दुल्हन ने खास अंदाज में दिया शादी का न्यौता, देखते ही दंग रह गए बाराती

बुरहानपुर में अनोखा नजारा देखने मिला है, जहां एक इंडियन दुल्हन घोड़ी पर बैठकर बारात निकाल कर अपने आने वाले एनआरआई दूल्हे को शादी के लिए न्योता देने पहुंची। रास्ते भर बारात देखकर हर कोई देखता रह गया।

दरअसल, बुरहानपुर के गुजराती मोड वणिक समाज की परंपरा अनुसार घोड़ी पर बैठकर दुल्हन अपने दूल्हे को बारात लाने के लिए निमंत्रण देने जाती है, हालांकि यह प्रथा राजा महाराजाओं की समय से प्रचलित थी, लेकिन आधुनिक समय की चकाचौंध में प्रथाएं कई लोग भूल गए थे।

Burhanpur

समाज ने एक बार फिर से प्रथा को दोबारा चालू किया है, जिसके चलते एक बार फिर से इस प्रथा को जीवित करते हुए दुल्हन आस्था और एनआरआई दूल्हे अविजीत ने बरसों पुरानी परंपरा के अनुसार शादी की जिसे देखकर हर कोई देखता ही रह गया। दोनों के विवाह की सराहना समाज का व्यक्ति कर रहा है। वहीं अब बुरहानपुर में हुए इस विवाह समारोह की हर तरफ चर्चा है, जहां हर कोई इस विवाह समारोह की सराहना कर रहा है.

इस बारात के दूल्हे अविजित ने बताया कि, यह प्रथम वर्ष पुरानी है, मेरे भाई ने भी इसके अनुसार ही शादी कि है, और मैं भी इस प्रथा के अनुसार ही शादी कर रहा हूं। इससे समाज में एक संदेश जाता है कि, लड़का-लड़की एक समान है। कोई भेदभाव नहीं है, जब लड़का बारात लेकर आ सकता है, तो लड़की भी बारात लेकर जा सकती है। दुल्हन आस्था ने बताया कि, यह बरसों पुरानी परंपरा है, जिसे कन्या टाटरी कहा जाता है। मैं अपने पति को न्योता देने पहुंची, यह शादी काफी यादगार है। हमारे लिए हमने कही इसके लिए प्लानिंग की उसके अनुसार अपने परिधान बनाए हैं। एक अच्छा संदेश है। परिवार का समाज का सहयोग मिला और यह शादी हमारे लिए बहुत यादगार है, और हमेशा रहेगी।

ये भी पढ़े- Kailash Vijayvargiya ले सकते हैं बड़ा फैसला, क्या छोड़ देंगे अपना पद, जानिए?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+