इंतजार होगा पूरा, MP के ये नवनिर्वाचित महापौर सावन में ले सकते हैं शपथ
इंदौर, 29 जुलाई: देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर के नवनिर्वाचित महापौर पुष्यमित्र भार्गव अब जल्द ही महापौर की कुर्सी संभालेंगे, जहां इसके लिए शपथ ग्रहण समारोह भी अगस्त माह के पहले सप्ताह में आयोजित होने की संभावना जताई जा रही है। उधर, सियासी गलियारों में चल रही चर्चाओं के अनुसार भी पुष्यमित्र भार्गव, सावन के पवित्र माह में ही शहर के विकास की बागड़ोर संभाल सकते हैं। इंदौर नगर निगम चुनाव में रिकॉर्ड जीत हासिल कर बीजेपी ने जीत का पंच लगाया है, जहां महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने भी जीत का शानदार रिकॉर्ड कायम किया है।

महापौर की कुर्सी संभालेंगे पुष्यमित्र भार्गव
पुष्यमित्र भार्गव जल्द ही महापौर की कुर्सी संभालेंगे, जहां इसके लिए आयोजित होने वाले शपथ ग्रहण समारोह भी अगस्त माह के पहले सप्ताह यानि सावन में ही संपन्न होने की संभावना है, इतना ही नहीं नवनिर्वाचित महापौर पुष्यमित्र भार्गव के शपथ ग्रहण समारोह में प्रदेश के मुखिया सीएम शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा समेत तमाम दिग्गज नेताओं के आने की संभावना है।
जल्द तय होगी शपथ ग्रहण की तारीख
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सीएम शिवराज सिंह चौहान से समय मिलने के बाद शपथ ग्रहण समारोह की वो तारीख तय कर ली जाएगी, जब इंदौर के नवनिर्वाचित महापौर पुष्यमित्र भार्गव शहर के विकास की बागड़ोर संभालेंगे। बीजेपी के पुष्यमित्र भार्गव ने रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल कर नया इतिहास कायम किया है। साथ ही पुष्यमित्र भार्गव का कॉमन मैन अंदाज इंदौरियो को खूब भाया है।
BJP ने लगाया जीत का पंच
बीजेपी के पुष्यमित्र भार्गव अब इंदौर के महापौर बन चुके हैं, जिन्होंने रिकॉर्ड वोटों से जीत हासिल करते हुए नया इतिहास कायम किया है, इतना ही नहीं पुष्यमित्र भार्गव की महाविजय के साथ बीजेपी ने जीत का पंच भी लगा दिया है। वहीं पुष्यमित्र भार्गव ने जीत के बाद मैदान संभाल लिया है, जहां वे लगातार अलग-अलग कार्यक्रमों में हिस्सा लेकर लोगों से मेल मुलाकात करते नजर आ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications