युवक ने दौड़ाई नई कार, जो भी आया सामने उसी के मारी टक्कर, बाइक सवार युवक के दोनों पैर टूटे

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में खालासा चौराहे से निरंजनपुर चौराहे के बीच एक युवक ने नई कार से कहर बरपा दिया। उसने कार कुछ ऐसी दौड़ाई कि जो भी सामने आया उसके टक्कर मार दी। पांच लोग घायल हो गए। एक बाइक सवार के दोनों पैर टूट गए। आठ साल के बच्चे और 60 साल के बुजुर्ग को गंभीर चोट लगी है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। राहगीरों को टक्कर मारने के बाद कार बिजली के खंभे से टकराई और एक मकान की सीढ़ी में जाकर फंस गई।

 New Car Accident in Indore Madhya pradesh many people injured

पुलिस के मुताबिक रात करीब साढ़े आठ बजे खालसा चौराहे से कार निरंजनपुर चौराहे की तरफ तेज रफ्तार में आ रही थी। कार बगैर नंबर की थी और इसे 18 साल का युवक पवन पिता नवल सिंह बामनिया चला रहा था। हादसे के बाद रहवासियों ने चालक की पिटाई कर दी और उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

उसने पहले एक मोटरसाकिल के टक्कर मारी, जिससे बाइक पर सवार राजेश पिता निर्भय सिंह निवासी कैलोद काकड़ के दोनों पैर फ्रैक्चर हो गए। बाइक पर बैठा उनका आठ साल का बेटा उज्ज्वल भी गंभीर घायल हो गया। राहगीरों ने राजेश और उज्ज्वल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। इस दौरान कार चालक ने साइकल सवार बुजुर्ग नामदेव गावड़े को टक्कर मार दी। इसके बाद बाइक सवार सिद्धनाथ व एक बाइक चालक को टक्कर मारी।

इन तीनों को एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके बाद अनियंत्रित कार एक घर के सामने लगे बिजली के खंभे से टकरा गई और घर के बाहर लगी सीढ़ी में फंस गई। रहवासियों ने चालक पवन को पकड़ लिया और पिटाई कर दी। लोगों ने पवन को मौके पर पहुंची पुलिस को सौंप दिया। फरियादी राजकुमार मेहरा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। लसूडिया पुलिस के मुताबिक कार महेश यादव के नाम पर दर्ज है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+