Indore में बनेगा 10 हजार की क्षमता वाला ऑडिटोरियम, IDA की बैठक में हुआ मंथन
इंदौर विकास प्राधिकरण कार्यालय में आयोजित हुई बोर्ड बैठक में आईडीए अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा समेत प्राधिकरण के तमाम अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान बोर्ड बैठक में तमाम मुद्दों पर मंथन किया गया।

Recommended Video

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर विकास के मामले में निरंतर रफ्तार पकड़ते चली जा रहा है, जहां अब एक बार फिर इंदौर विकास प्राधिकरण की बोर्ड बैठक आयोजित की गई, जिसमें शहर के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर मंथन के साथ ही आवश्यक फैसले लिए गए हैं। इंदौर विकास प्राधिकरण कार्यालय में आयोजित हुई बोर्ड बैठक में आईडीए अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा समेत प्राधिकरण के तमाम अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान बोर्ड बैठक में तमाम मुद्दों पर मंथन किया गया। साथ ही शहर में बनने वाले 10 हजार की क्षमता वाले सबसे बड़े ऑडिटोरियम को लेकर चर्चा भी हुई। इसके साथ ही शहर को आने वाले दिनों में आईडीए की ओर से और भी कई विकास की सौगात मिलेंगी।
बैठक में ऑडिटोरियम को लेकर हुआ मंथन
आईडीए अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा ने बताया कि, मुख्यमंत्री जी की घोषणा के पश्चात सारे हमारे जनप्रतिनिधि, सारे हमारे प्रशासनिक अधिकारी उत्साहित है। इंदौर शहर की जनता को एक ऐसी सौगात मिलने वाली है, जो पूरे देश में अपने आप में एक अलग मॉडल पर बनेगी, और संपूर्ण देश में एक प्रकार का ये प्रमुख कन्वेंशन सेंटर में गिना जाएगा, और उसी दिशा में हम आगे बढ़ रहे हैं। साथ ही आईडीए अध्यक्ष जयपाल सिंह चावला ने बताया कि, बैठक में हमने कंसलटेंट नियुक्त करने की बात की है, और वह फिर इसका मॉडल तैयार करेगा। हम देश की प्रमुख कंसलटेंट कंपनियों को इसमें आमंत्रित करेंगे, उनके प्रेजेंटेशन के आधार पर सब लोगों की जो सहमति होगी प्रेजेंटेशन देखने के बाद, जो अच्छा प्रेजेंटेशन रहेगा उस पर हम आगे बढ़ेंगे।
जल्द ही ऑडिटोरियम बनाने का काम शुरू हो जाएगा
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में हाल ही में प्रवासी भारतीय सम्मेलन और ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट जैसे बड़े आयोजन संपन्न हुए हैं, जहां प्रवासी भारतीय सम्मेलन के दौरान वर्तमान में मौजूद ऑडिटोरियम के छोटे पढ़ने की बात निकलकर सामने आई थी, जिसके बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान ने शहर में बड़ा ऑडिटोरियम तैयार करने के दिशा निर्देश दिए थे। इसके मद्देनजर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने अलग-अलग स्थानों का दौरा कर ऑडिटोरियम के लिए स्थान चयनित किया था, जहां अब जल्द ही ऑडिटोरियम बनाने का काम शुरू हो जाएगा।
ये भी पढ़े- Indore में निकली विकास यात्रा, MLA आकाश विजयवर्गीय ने लगाई सौगातों की झड़ी












Click it and Unblock the Notifications