MP : भक्ति भाव के साथ मना महानवमी का पर्व, देवी मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब

इंदौर, 04 अक्टूबर : देशभर के साथ ही मध्य प्रदेश में भी महा नवमी पर्व का हर्षोल्लास देखने मिल रहा है, जहां बड़े ही भक्ति भाव के साथ भक्तजन महानवमी पर्व मना रहे हैं। इस दौरान देवी मंदिरों में भक्तों की बड़ी संख्या भी नजर आ रही है। प्रदेश के देवास स्थित माता चामुंडा और तुलजा भवानी मंदिर में महाष्टमी की देर रात बड़ी संख्या में भक्त माता रानी के दर्शन और पूजन के लिए पहुंचे थे। साथ ही आगर स्थित मां बगलामुखी के मंदिर में भी बड़ी संख्या में भक्त माता के पूजन अर्चन के लिए नजर आए।

indore

प्राचीन है माता बगलामुखी का मंदिर

देशभर में इन दिनों नवरात्रि महोत्सव का हर्षोल्लास देखने मिल रहा है, जहां देशवासी बड़े ही भक्ति भाव के साथ देवी आराधना कर रहे हैं, तो वहीं मंदिरों में भी इन दिनों श्रद्धालु बड़ी संख्या में देवी दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। धार्मिक नगरी उज्जैन के पास आगर जिले में स्थित नलखेड़ा नगर में माता बगलामुखी का अत्यंत ही प्राचीन मंदिर स्थित है। मान्यता है कि, इस मंदिर में यज्ञ करने और माता के दर्शन करने से श्रद्धालुओं की हर मनोकामना पूरी होती है। यही कारण है कि, इस मंदिर में फिल्म स्टार्स के साथ ही दिग्गज राजनेता भी यज्ञ और माता के दर्शन के लिए पहुंचते हैं।

देवास में लगती है भक्तों की कतार

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के पास स्थित देवास जिले में माता चामुंडा और माता तुलजा भवानी का बड़ा ही प्राचीन मंदिर टेकरी पर स्थित है। जहां नवरात्रि में भक्तजन अपनी अपनी मनोकामना लेकर माता रानी के दरबार में पहुंचते हैं। यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु नवरात्रि के पावन पर्व के दौरान माता रानी के पूजन अर्चन के लिए पहुंचते हैं, और माता रानी का पूजन अर्चन करते नजर आते हैं। वहीं अब की बार भी महा अष्टमी और महानवमी जैसे महापर्व पर भक्तों की बड़ी संख्या माता रानी के दरबार में नजर आए, जहां भक्त अपनी अपनी मनोकामना लेकर माता रानी के दरबार में पहुंचे, और देवी आराधना करते नजर आए।

बेहद प्राचीन है माता का मंदिर

नलखेड़ा स्थित माता बगलामुखी के मंदिर में तंत्र साधना के साथ ही मिर्ची यज्ञ जैसे धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाते हैं। माता के मंदिर में होने वाले यज्ञ के लिए दूर-दूर से लोग मंदिर पहुंचते हैं। इतना ही नहीं नवरात्रि में यहां यज्ञ कराने के लिए श्रद्धालुओं को लंबा इंतजार भी करना पड़ता है। यहां मुख्य रूप से शत्रुओं का नाश, कोर्ट केस जीत, और चुनाव में विजय जैसे कार्यों को पूर्ण करने के लिए यज्ञ आयोजित किया जाता है। इतना ही नहीं यहां भक्त अपनी मनोकामना लेकर भी माता के दरबार में पहुंचते हैं, जहां मान्यता है कि माता बगलामुखी भक्तों की हर मनोकामना जल्द से जल्द पूरी कर देती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+