Indore news: स्वच्छता पसंद शहर में हुआ नेशनल कांफ्रेंस का आयोजन, इस विषय पर हुआ मंथन

देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में नेशनल सॉलिड वेस्ट एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया द्वारा भारत में अपशिष्ट प्रबंधन और पुनर्चक्रण के भविष्य का निर्माण विषय पर आयोजित की गई.

indore

Recommended Video

    इंदौर: सड़क हादसे रोकने पुलिस का एक्शन प्लान,जानिए कैसे रुकेगी दुर्घटना ?

    नेशनल सॉलिड वेस्ट एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया द्वारा 'भारत में अपशिष्ट प्रबंधन और पुनर्चक्रण के भविष्य का निर्माण' विषय पर कॉन्फ्रेंस का आयोजन मेरीयट होटल, इंदौर में किया गया। नेशनल सॉलिड वेस्ट एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया द्वारा भारत में अपशिष्ट प्रबंधन और पुनर्चक्रण के भविष्य का निर्माण विषय पर आयोजित इस कांफ़्रेंस में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा ऑनलाइन संबोधित किया। कॉन्फ्रेंस में इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव, एमपीएसआईडीसी के एमडी मनीष सिंह, निगम आयुक्‍त प्रतिभा पाल और नेशनल सॉलिड वेस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. अमिय साहू और उपाध्यक्ष संदीप पटेल ने भाग लिया। कॉन्फ्रेंस में अन्य वक्ताओं में मसूद मलिक, विल्मा राड्रिग्जी, बिनीशा पी, अहमद शिराज़ी, संदीप सिंह, वरुण कराड़, नागेश चिनिवर्त और सौरभ साहू शामिल हुए तथा अपना उदबोधन दिया।

    कुछ ऐसा है उद्देश्य

    नेशनल सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया एक गैर-लाभकारी संगठन है, जो भारत में स्थाई और वैज्ञानिक सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्रथाओं को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित करता है। एसोसिएशन द्वारा आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों और वेस्ट प्रबंधन में शामिल हितधारकों को एक साथ लाना है, ताकि इस क्षेत्र में चुनौतियों और अवसरों पर चर्चा की जा सके। कुल मिलाकर सम्मेलन भारत में ठोस कचरा प्रबंधन के मुद्दे को संबोधित करने और अधिक स्थाई भविष्य को बढ़ावा देने में एक महत्वपूर्ण कदम है।

    स्वच्छता में नंबर 1 इंदौर

    इंदौर वैसे तो कई मामलों में नंबर वन है, लेकिन साल 2022 में इंदौर ने कई ऐसे आयाम स्थापित किए हैं, जिनसे ना केवल शहर का बल्कि प्रदेश और देश का नाम भी पूरी दुनिया में रोशन हुआ है। स्वच्छता में लगातार पांच बार नंबर वन आने वाले शहर इंदौर ने साल 2022 में भी नंबर वन का स्थान हासिल किया है, जहां देश में हुए स्वच्छता सर्वेक्षण में इंदौर को एक बार फिर प्रथम पुरस्कार दिया गया। इसी के साथ-साथ इंदौर ने स्वच्छता और अलग-अलग क्षेत्रों में कई महत्वपूर्ण सफलताएं अर्जित की है, जिसमें इंदौर में कचरे से बायो सीएनजी गैस बनाने का ना सिर्फ प्लांट स्थापित किया, बल्कि उस प्लांट से निकलने वाली गैस से बसें भी चलाई।

    ये भी पढ़े- Burhanpur में CM Shivraj ने किया स्व. नंदकुमार चौहान की प्रतिमा का अनावरण, विद्यार्थियों को दी सौगात

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+