Digvijay Singh के डांस पर गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने ली चुटकी, कह दी ये बड़ी बात

सोशल मीडिया पर इन दिनों राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह के डांस का एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह केसरिया तेरा इश्क है पिया, और ये दोस्ती हम नहीं तोडेंगे, जैसे गानों पर डांस करते दिखाई दे रहे हैं। दिग्विजय सिंह का यह डांस वीडियो भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मिले ब्रेक के बीच का बताया जा रहा है, जिसमें दिग्विजय सिंह भारत जोड़ो यात्रा के यात्रियों के साथ डांस करते दिखाई पड़ रहे हैं। वहीं डांस वीडियो को लेकर सियासत का सिलसिला शुरू हो चुका है, जहां गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने चुटकी लेते हुए दिग्विजय सिंह पर निशाना साधा है।

indore

गृह मंत्री ने कही यह बात

राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह के डांस पर चुटकी लेते हुए गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि, उनका उमंग भरा डांस, और खुशी से दमकता चेहरा, आपकी धार धार चाल ऐसी ही बनी रहे आदरणीय। देखा जाए तो राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह के डांस पर अब सियासत का सिलसिला शुरू होता दिखाई दे रहा है, जहां बीजेपी की ओर से दिग्विजय सिंह के डांस वीडियो पर लगातार निशाना भी साधा जा रहा है। उधर, सोशल मीडिया पर दिग्विजय सिंह का यह डांस तेजी से वायरल हो रहा है।

कुछ ऐसा है पूरा मामला

कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों देश भर में भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं, जहां कन्याकुमारी से शुरू हुई राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा देश के अलग-अलग हिस्सों में पहुंच रही है। वहीं मध्यप्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा एंट्री करने से पहले 2 दिन के ब्रेक पर है, जहां राहुल गांधी गुजरात में चुनाव प्रचार के लिए गए हुए हैं, तो वहीं पदयात्री 2 दिन के इस ब्रेक में अलग-अलग एक्टिविटी करते दिखाई पड़ रहे हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह का डांस वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दिग्विजय सिंह केसरिया तेरा इश्क है पिया, और यह दोस्ती हम नहीं तोडेंगे, जैसे गानों पर डांस करते दिखाई दे रहे हैं।

सियासत में सुर्खियां बटोर रहा डांस

राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह का यह डांस वीडियो भारत जोड़ो यात्रा के ब्रेक के दौरान का बताया जा रहा है, जिसमें राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह भारत जोड़ो यात्रियों के साथ केसरिया तेरा इश्क है पिया, और ये दोस्ती हम नहीं तोडेंगे जैसे गानों पर डांस करते दिखाई पड़ रहे हैं। इससे पहले भी दिग्विजय सिंह के अलग- अलग अंदाज भारत जोड़ो यात्रा के दौरान निकलकर सामने आए थे, जहां कभी भारत जोड़ो यात्रियों के साथ क्रिकेट खेलते दिखाई पड़ रहे थे, तो कहीं लोगों से मिलते जुलते नजर आ रहे थे। वहीं वायरल डांस वीडियो ने सियासत में सुर्खियां बटोर ली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+